For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: BCCI की एंटी करप्शन यूनिट के निशाने पर दीपक हुड्डा, इस मामले में हो सकती है कार्रवाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट की ओर से भ्रष्ट्राचार को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनायी जाती है। फिलहाल एसीयू के चीफ शबीर हुसेन शेखदम खंडवाला की निगाहें यूएई में खेले जा रहे आईपीएल और उसका हिस्सा बनने वाले खिलाड़ियों पर है। इस बीच पंजाब किंग्स के बल्लेबाज दीपक हुड्डा सोशल मीडिया पर किये गये अपने एक पोस्ट के चलते एसीयू के रडार पर आ गये हैं, जिसमें दोषी पाये जाने पर बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

और पढ़ें: IPL 2020: KKR ने हासिल की आईपीएल की अपनी सबसे बड़ी जीत, RCB को 9 विकेट से रौंदा

दीपक हुड्डा ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया था जिसको लेकर एसीयू टीम की जांच कर रही है कि क्या यह एंटी करप्शन दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रही है।

और पढ़ें: IPL 2021: कोरोना की चपेट में आये टी नटराजन, हैदराबाद के 6 सदस्य हुए आइसोलेट

एसीयू के रडार पर दीपक हुड्डा

एसीयू के रडार पर दीपक हुड्डा

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एसीयू के अधिकारी ने कहा कि इंस्टाग्राम पर की गई यह पोस्ट टीम से छूट गई है लेकिन वे निश्चित रूप से इस पर गौर करेंगे कि क्या यह पोस्ट बीसीसीआई एसीयू द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करता है।

उन्होंने कहा,' एसीयू इस पोस्ट की जांच करेगा। हमारे दिशा निर्देशों के अनुसार यह साफ है कि टीम कंपोजिशन को लेकर किसी भी तरह की बातचीत नहीं होनी चाहिये।'

दीपक हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

दीपक हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट

हुड्डा ने मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह टीम का हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'चलो चलते हैं punjabkingsipl #pbksvsrr #ipl2021 #saddapunjab।'

यह पूछे जाने पर कि क्या इस बारे में कोई चर्चा हुई है कि क्रिकेटरों को सोशल मीडिया पर फैन्स और फॉलोअर्स की ओर से पूछे जाने वाले सीधे सवालों को लेकर कैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिये, तो इसके जवाब में एसीयू अधिकारी ने बताया कि जी हां इसको लेकर एक पूरी गाइडलाइन तैयार की गई है जिसमें खिलाड़ी को क्या करना है और क्या नहीं के बारे में बताया गया है।

सोशल मीडिया के जरिये हो सकती है फिक्सिंग की कोशिश

सोशल मीडिया के जरिये हो सकती है फिक्सिंग की कोशिश

गौरतलब है कि पूर्व एसीयू प्रमुख अजीत सिंह ने पिछले साल यूएई में आईपीएल से पहले कहा था कि उनकी टीम सोशल मीडिया पर करीबी नजर रख रही है।

एनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा था,'देखिये यूएई में खेले जाने वाले स्थानों की संख्या कम है, साथ ही खाली स्टेडियम में मैच होने के चलते ऐसा मुश्किल है कि भ्रष्टाचार के लिये कोई फिजिकली एप्रोच करेगा। ऐसे में सोशल मीडिया बड़ा माध्यम बन सकता है जहां पर खिलाड़ियों से संपर्क साधने की कोशिश की जा सकती है। इसी के चलते हम उस पर कड़ी नजर बनाये हुए हैं और कोशिश कर रहे हैं कि कुछ भी हमारी नजरों से न बचे।'

पीआर टीम होने के बावजूद खिलाड़ी को लेनी होगी जिम्मेदारी

पीआर टीम होने के बावजूद खिलाड़ी को लेनी होगी जिम्मेदारी

एसीयू के पूर्व प्रमुख ने यह भी साफ किया था कि कुछ खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट को पीआर टीमें संभालती हैं, लेकिन खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करने के लिए सावधान रहने की जरूरत है कि उनकी तरफ से कोई कमी न हो।

उन्होंने कहा था, 'हां, कुछ मामलों में सोशल मीडिया को पीआर टीमें संभालती हैं लेकिन अंत में यह आपके अकांउट से हो रहा है तो यह खिलाड़ी की ही जिम्मेदारी बनेगी कि वो अपनी टीम को इस चीज से अवगत कराये कि क्या पोस्ट किया जा सकता है क्या नहीं। ऐसे में अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध नजर आता है तो हमें सूचित किया जाना चाहिये। भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त प्रयास नजर आना चाहिये।'

Story first published: Wednesday, September 22, 2021, 16:38 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+