सुनील गावस्कर ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL 11, गेल-रोहित को ओपनिंग, जानें किसे बनाया कप्तान
IPL 2021 Sunil Gavaskar All time IPL 11: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को शुरू होने में बस 24 घंटे से भी कम का समय बाकी रह गया है और दिग्गज खिलाड़ियों की ओर से भविष्यवाणियों का दौर तेज होता जा रहा है। इस बीच में कई खिलाड़ियों ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल 11, बेस्ट ओपनिंग पेयर और सबसे अच्छे गेंदबाजों का भी जिक्र किया है। अब इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल हो गया है जिन्होंने अपनी ऑल टाइम आईपीएल 11 चुनी है, जो कि फैन्स को भी काफी पसंद आ रही है। सुनील गावस्कर ने अपनी इस टीम में 5 बार की खिताबी चैम्पियन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार खिताब जिताने वाले एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को शामिल किया है।
और पढ़ें: 3 कारण जिनके चलते मुंबई का हारना है तय, आरसीबी जीतेगी पहला मैच
हालांकि इस टीम में कप्तान का चयन काफी रोमांचक रहा है। सुनील गावस्कर ने अपनी इस टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों मे दी है जिन्होंने आईपीएल में रोहित शर्मा से कम खिताब जीते हैं लेकिन इसके बावजूद पूर्व कप्तान ने धोनी की कप्तानी पर भरोसा जताया है। गावस्कर के ऐसा करने के पीछे उनकी जीत प्रतिशत है।
और पढ़ें: IPL के इतिहास में पहली बार होगा यह काम, ओपनिंग सेरेमनी मे दिखेगा यह नजारा

धोनी को चुना टीम का कप्तान
आईपीएल के इतिहास में भले ही एमएस धोनी के नाम सिर्फ 3 ही खिताब हों लेकिन वह इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने 188 मैचों में कप्तानी करते हुए 110 मैचों में जीत हासिल की है जबकि रोहित शर्मा इस फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं गावस्कर ने अपनी टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और रोहित शर्मा को दी है जो कि लंबे-लंबे छक्के मारने में माहिर हैं।
वहीं तीसरे नंबर पर गावस्कर ने सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज और कप्तान डेविड वॉर्नर को शामिल किया है और चौथे नंबर पर विराट कोहली को साथ देने के लिये रखा है। जहां कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो वॉर्नर इस फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर हैं।

मध्यक्रम में डिविलियर्स को बनाया फिनिशर
गावस्कर ने पांचवे नंबर के लिये सुरेश रैना को तो फिनिशर के रूप में एबी डिविलियर्स और एमएस धोनी को चुना है। वहीं टीम में हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में गावस्कर ने सुनील नरेन और रविंद्र जडेजा को शामिल किया है। जबकि टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को दी है। 12वें खिलाड़ी के रूप में गावस्कर ने लसिथ मलिंगा का चयन किया है।

ऐसी है गावस्कर की ऑल टाइम आईपीएल 11
सुनील गावस्कर की ऑल-टाइम बेस्ट IPL 11: रोहित शर्मा, क्रिस गेल, डेविड वार्नर, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डिविलियर्स, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान व विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा(12वें खिलाड़ी)।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
