For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs RCB: कौन हैं मुंबई इंडियंस के लिये डेब्यू करने वाले मार्को जॉनसन, जानें 9 खास बातें

IPL 2021: Marco Jansen makes his debut for Mumbai Indians along with Chris Lynn | वनइंडिया हिंदी

IPL 2021 Marco Jansen debut for Mumbai Indians: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज हो गया है और आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टॉस हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। इस दौरान टीम का ऐलान करते हुए रोहित ने बताया कि 13वें सीजन का फाइनल मैच खेलने वाली टीम से सिर्फ 2 बदलाव किये गये हैं जिसके अनुसार क्विंटन डिकॉक की जगह क्रिस लिन को मौका दिया गया है। तो वहीं पर साउथ अफ्रीका के 20 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज मार्को जॉनसन को भी डेब्यू करने का मौका दिया गया है।

आईपीएल की नीलामी के दौरान 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में टीम से जुड़ने वाले जॉनसन को लेकर मुंबई की टीम को काफी उम्मीदे हैं। नीलामी से पहले भले ही इस गेंदबाज के बारे में ज्यादा लोग बात नहीं करते थे लेकिन उनके बारे में सामने आई यह जानकारियां बताती हैं कि मुंबई इंडियंस की इस खिलाड़ी पर काफी लंबे समय से नजर थी।

और पढ़ें: IPL 2021: झाय रिचर्डसन ने खोला राज, बताया- किस प्लानिंग से कम करेंगे दबाव

साउथ अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज के पास अब तक सिर्फ 4 टी20 मैच खेलने का अनुभव है। साल 2017-18 में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर थी तब मार्को जॉनसन ने विराट सेना नेट्स पर बॉलिंग की थी। इस दौरे पर कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने इस गेंदबाज को देखा था जिसके बाद उन्हें उनके जुड़वा भाई के साथ अभ्यास सेशन में गेंदबाजी के लिये बुलाया था।

इसी दौरान जॉनसन को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सीएसए प्रोविंसनल वनडे चैलेंज में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका दिया। जॉनसेन ने नॉर्थवेस्ट प्रॉविन्स के लिये 3 डे प्रोविंसिनल कप 2018-19 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, जिसमें 12 मैच खेलकर उन्होंने 52 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है। जॉनसन बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और 21 बार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2 बार अर्धशतक लगाने का काम किया है। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में खेले गये 13 मैचों में जॉनसन ने 16 विकेट हासिल किया है।

और पढ़ें: IPL 2021 में यह बड़े रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं केएल राहुल, देखें आंकड़ों की पूरी लिस्ट

जॉनसेन साउथ अफ्रीका की उस अंडर 19 टीम का भी हिस्सा रहे थे जिसने जनवरी 2019 में भारत दौरा किया था, तो उनके लिये भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मुंबई के लिये काम आ सकता है। अपने शानदार फर्स्ट क्लास करियर के चलते ही साउथ अफ्रीका की टीम ने उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ दौरे पर टीम का हिस्सा बनाया था हालांकि वह टीम के लिये डेब्यू नहीं कर सके।

Story first published: Friday, April 9, 2021, 19:31 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+