IPL 2022 के लिये केएल राहुल-राशिद खान क्यों नहीं हो रहे रिटेन, सामने आयी चौंकाने वाली वजह

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये बीसीसीआई ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें इस बार 2 नई टीमें भी हिस्सा लेंगी, इसके चलते आईपीएल 2022 में फैन्स को 8 के बजाय 10 टीमों के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी। बीसीसीआई ने अक्टूबर में ही लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में दो नई टीमों के जुड़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद रिटेंशन नियम जारी कर दिया ताकि फ्रैंचाइजियां आईपीएल 2022 के लिये होने वाली मेगा नीलामी की तैयारियां कर सके। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के लिये बीसीसीआई ने राइट टू रिटेन का अधिकार नहीं दिया है तो वहीं पर फ्रैंचाइजियों को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का अधिकार दिया है।

और पढ़ें: 'कपिल देव जितना ही महान है यह खिलाड़ी', कानपुर टेस्ट के बाद इस दिग्गज के मुरीद हुए दिनेश कार्तिक

इस दौरान टीमें अधिकतम 2 विदेशी और 3 भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। मेगा नीलामी के लिये सभी टीमें खिलाड़ियों की लिस्ट 30 नवंबर तक जमा करा देंगी, जिसके बाद लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में जुड़ी दो नई टीमें प्री ऑक्शन के जरिये नॉन रिटेन खिलाड़ियों में से 3 प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ सकेंगी। इस बीच रिटेन होने वाले खिलाड़ियों को लेकर जो सबसे बड़ी खबर आयी है उसमें पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल और सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर राशिद खान का नाम है, जिनको लेकर खबरे हैं कि दोनों खिलाड़ी अपनी फ्रैंचाइजियों के साथ आईपीएल 2022 में करार जारी नहीं रखेंगे।

और पढ़ें: 'वो हमेशा से मैचविनर रहे हैं', टेस्ट में हरभजन को पछाड़ने पर द्रविड़ ने जमकर की अश्विन की तारीफ

रिटेन होने के लिये तैयार नहीं है केएल राहुल-राशिद खान

रिटेन होने के लिये तैयार नहीं है केएल राहुल-राशिद खान

इस खबर के सामने आने के बाद जो सबसे बड़ा सवाल फैन्स के मन में आ रहा है वो है कि आखिर इन दिग्गजों ने यह फैसला क्यों किया है। उल्लेखनीय है कि 2018 में पंजाब किंग्स से जुड़े केएल राहुल ने लगातार 4 सीजन में से 600 से ज्यादा रन बनाये हैं जबकि 2019 में 593 रन बनाये थे। हालांकि इस दौरान उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिये राशिद खान ने हर सीजन शानदार प्रदर्शन किया है, भले ही टीम का सीजन कैसा ही बीता हो राशिद खान ने हर सीजन फ्रैंचाइजी के लिये किफायती और खतरनाक गेंदबाजी की है। केएल राहुल के पंजाब से अलग होने की खबरें पहले ही मीडिया में आ चुकी थी जबकि राशिद खान के फ्रैंचाइजी से अलग होने की खबर पर पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने इशारा किया है।

क्या लखनऊ की वजह से अलग हो रहे हैं दोनों खिलाड़ी

क्या लखनऊ की वजह से अलग हो रहे हैं दोनों खिलाड़ी

मीडिया में मिली खबरों के अनुसार केएल राहुल ने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताते हुए अलग होने का फैसला किया है जबकि राशिद खान ने नीलामी में जाकर अपनी कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि अब जो ताजा रिपोर्ट सामने आयी है उसमें वजह कुछ और ही निकल कर आ रही है, जिसमें दोनों के अलग होने के पीछे नई फ्रैंचाइजी लखनऊ को वजह बताया जा रहा है। इतना ही नहीं दोनों खिलाड़ियों की फ्रैंचाइजियों ने इसको लेकर बीसीसीआई के सामने लखनऊ की शिकायत की है और दावा किया है कि यह फ्रैंचाइजी रिटेन लिस्ट आने से पहले ही इन खिलाड़ियों को रिझाने की कोशिश में एप्रोच कर रही है, जिसकी वजह से वह करार को आगे बढ़ाने के लिये मान नहीं रहे हैं।

इनसाइड स्पोर्टस में छपी रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर बात करते हुए बताया है कि लखनऊ को लेकर बोर्ड को किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं मिली है लेकिन दो फ्रैंचाइजियों ने मौखिक रूप से शिकायत की है कि लखनऊ की फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों को रिटेन लिस्ट आने से पहले अपने खेमे में शामिल करने के लिये एप्रोच कर रही है।

लखनऊ के लिये साबित होगा मास्टरस्ट्रोक

लखनऊ के लिये साबित होगा मास्टरस्ट्रोक

बीसीसीआई अधिकारी ने आगे बात करते हुए कहा कि फिलहाल हमने इस मामले पर अपनी नजर बना रखी है और अगर यह आरोप सच साबित होते हैं तो लखनऊ की टीम पर एक्शन भी लिया जा सकता है। भले ही आईपीएल में दो नई टीमें जुड़ी हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम उसका संतुलन बिगाड़ना चाहते हैं।

गौरतलब है कि अगर लखनऊ की टीम नीलामी से पहले इन दोनों खिलाड़ियों को अपने खेमे में जोड़ने में कामयाब होती है तो यह उसके लिये मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन और फॉर्म जिस तरह का रहा है वो नीलामी में उन्हें अच्छी खासी रकम दिला सकता है, ऐसे में अगर लखनऊ की टीम उन्हें पहले ही खेमे में जोड़ लेती है तो वो नीलामी में मिलने वाली चुनौती से बच जायेगी और दो बड़े मजबूत खिलाड़ियों को भी हासिल कर लेगी।

Story first published: Monday, November 29, 2021, 21:54 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+