IPL 2020: अनिल कुंबले का खुलासा, बताया-किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी क्यों खरीदा ग्लैन मैक्सवेल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें संस्करण के लिये हर टीम ने काफी बदलाव करते हुए गुरुवार को हुई नीलामी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने मानसिक तनाव की वजह से छुट्टी पर गये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल के पीछे बड़ा दाव खेला और 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। नीलामी के बाद मीडिया से बात करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के नये मुख्य कोच अनिल कुंबले ने बताया कि आखिरकार नीलामी के दौरान ऐसा क्या कारण था जो उनकी टीम ग्लेन मैक्सवेल के पीछे भागी और साथ ही आईपीएल 2020 के दौरान टीम में किस रोल में नजर आयेंगे मैक्सवेल।

अनिल कुंबले ने बताया कि ग्लेन मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब के लिये पावर हिटिंग गैप को भरते हुए नजर आयेंगे और मध्यक्रम में तेजी से रन बनाकर फिनिशर का रोल अदा करेंगे।

नीलामी के दौरान मैक्सवेल को लेकर किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। आखिरकार पंजाब की टीम ने 10.75 करोड़ में बाजी मार ली।

और पढ़ें: IPL Auction 2020: नीलामी में नहीं बिके विराट कोहली की नाक में दम करने वाले विंडीज के यह 6 खिलाड़ी

कुम्बले ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा, 'हमने वह हासिल किया है, जो हम चाहते थे। मैक्सवेल अपने साथ क्वालिटी लाते हैं और टी-20 फारमेट में बेहद खतरनाक खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में भी माहिर हैं और इसके अलावा एक बेहतरीन फील्डर हैं। हमें मध्यक्रम में एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी, जो हमारे लिए हार्ड हिटिंग कर सके और मैक्सवेल इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं।'

और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी के दौरान CSK के पास हो गई पैसों की कमी, पूरी नहीं हुई टीम, जानें क्या है हाल

गौरतलब है कि ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य की समस्या का हवाला देते हुए क्रिकेट से कुछ समय के लिये ब्रेक लिया था हालांकि अब वह बिग बैश लीग के साथ मैदान पर वापसी कर चुके हैं। वह बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी भी कर रहे हैं।

नीलामी से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के पास 9 खिलाड़ियों की जगह थी और कुल बजट 42.70 करोड़ रुपये था। जबकि नीलामी के दौरान पंजाब की टीम ने अपने 25 खिलाड़ी पूरे कर लिए हैं और बावजूद इसके उसके पास अब भी उसके पास 16.50 करोड़ रुपये बचे हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी के बाद KKR से प्रभावित नहीं हुए गंभीर, टीम में बताई ये कमी

आईपीएल 2020 के लिये किंग्स इलेवन पंजाब की टीम
प्रभसिमरन सिंह, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, जेम्स नीशम, रवि बिश्नोई, ईशान पोरेल, दीपक हूडा, शेल्डन कॉर्टल, ग्लेन मैक्सवेल, जगदीश सुचित, कृष्णाप्पा गौतम, सरफराज खान, निकोलस पूरन, मुर्गन अश्विन, मुजीब-उर-रहमान, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, लोकेश राहुल, करुण नायर, हरप्रीत बरार, हार्डुस विलजॉन, दर्शन नालकंडे, क्रिस गेल, अक्षदीप सिंह।

Story first published: Saturday, December 21, 2019, 7:22 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+