Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: नीलामी के दौरान CSK के पास हो गई पैसों की कमी, पूरी नहीं हुई टीम, जानें क्या है हाल

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिये गुरुवार को कोलकाता में हुई नीलामी के दौरान अगर कोई टीम ऐसी थी जिसने सबसे कम खिलाड़ियों को रिलीज किया थो तो वह थी 3 बार की खिताबी जीत वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 13वें सीजन से टीम से सिर्फ 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पास 14.60 करोड़ रुपये थे जिसमें से उसे 2 विदेशी खिलाड़ी सहित पांच खिलाड़ी खरीदने थे। हालांकि टीम ने सिर्फ 4 खिलाड़ियों के पीछे 14.45 करोड़ रुपये खर्च कर दिये।

उसके पर्स में सिर्फ 15 लाख रुपये बचे थे और किसी भी खिलाड़ी का बेस प्राइस 20 लाख से कम न होने के कारण सीएसके की टीम अपना 5वां खिलाड़ी नहीं खरीद सकी।

और पढ़ें: IPL Auction 2020: नीलामी के बाद जानें कैसी दिख रही है मुंबई की पलटन, सबसे महंगा रहा यह खिलाड़ी

रणनीति के तहत चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2020 की नीलामी में खिलाड़ियों की बोली लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये भारतीय स्पिनर पीयूष चावला सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी को सीएसके की टीम ने 6.75 करोड़ में खरीदा। वहीं चेन्नई की टीम को सैम करन जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ था 5.50 करोड़ में मिले। जोश हेजलवुड अपनी बेस प्राइस पर टीम के साथ जुड़े, वहीं चेन्नई की टीम ने युवा खिलाड़ी आर साई किशोर को भी टीम से जोड़ा।

हालांकि इस दौरान तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पर्स से 14.45 करोड़ खर्च कर चुकी थी और उसके पास कोई और खिलाड़ी खरीदने के लिये रकम न होने के कारण 1 खिलाड़ी की जगह खाली रह गई।

और पढ़ें: IPL Auction 2020: सिर्फ 22 खिलाड़ियों के साथ खिताब की रेस में उतरेगी दिल्ली, देखें कैसी है टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल 13 के लिये नीलामी में खरीदे गये खिलाड़ी

खिलाड़ी देश बेस प्राइस सोल्ड प्राइस
पीयूष चावला भारत 1 करोड़ 6.75 करोड़
सैम करन ऑस्ट्रेलिया 2 करोड़ 5.50 करोड़
जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 2 करोड़ 2 करोड़
आर साई किशोर भारत 20 लाख 20 लाख

और पढ़ें: IPL Auction 2020: सीजन की सबसे कम प्लेयर्स वाली टीम बनी आरसीबी, जानें नीलामी के बाद क्या है हाल

आईपीएल 2020 के लिये चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, सैम करन, आर साई किशोर, एमएस धोनी, शार्दुल ठाकुर, केएम आसिफ, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, एन. जगदीशन, मोनू कुमार, मिशेल सैंटनर, रविंद्र जडेजा, लुंगी नगिडी, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रुतुराज गायकवाड़, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन।

Story first published: Friday, December 20, 2019, 13:49 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+