IPL 2020 Auction: नीलामी के बाद कुछ ऐसे नजर आ रही है राजस्थान की टीम, भारतीयों पर बरसाया पैसा
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिये जहां हर टीम विदेशी खिलाड़ियों पर पैसा लगाती नजर आ रही थी वहीं पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय खिलाड़ियों पर दांव लगाया। राजस्थान रॉयल्स 13वें सीजन में एक बार फिर से इतिहास रचना चाहेगी और इसी लिये बड़ी समझदारी से उसने अपनी टीम का चयन किया है। इस सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में कुल 25 खिलाड़ियों को खरीद लिया है और नीलामी खत्म होने के बावजूद 14 करोड़ 75 लाख रुपये अपने पर्स में बचा लिये हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 11 खिलाड़ियों को इस नीलामी में खरीदा।
और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी में इन 10 खिलाड़ियों के ऊपर लगी सबसे महंगी बोली
रॉयल्स ने इस बार अपने खेमे में पहले से ही अपने स्टार खिलाड़ियों को रिटेन रखा था। इस टीम की स्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन पहले से ही मौजूद हैं। राजस्थान ने जयदेव उनादकट को एक बार फिर 3 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा। वहीं कोलकाता से रिलीज किये गये रॉबिन उथप्पा भी टीम से जुड़े हैं। पहली बार आईपीएल से जुड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जयसवाल 2.4 करोड़ रुपये के साथ टीम से जुड़े हैं।
इस बार खरीदे खिलाड़ी
खिलाड़ी देश बेस प्राइस कितने में खरीदा
टॉम कर्रन ऑस्ट्रेलिया 1 करोड़ 1 करोड़
एंड्रयू टाई ऑस्ट्रेलिया 1 करोड़ 1 करोड़
अनिरुद्ध जोशी भारत 20 लाख 20 लाख
ओशाने थॉमस वेस्ट इंडीज 50 लाख 50 लाख
डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका 75 लाख 75 लाख
कार्तिक त्यागी भारत 20 लाख 1.30 करोड़
आकाश सिंह भारत 20 लाख 20 लाख
अनुज रावत भारत 20 लाख 80 लाख
यशस्वी जयसवाल भारत 20 लाख 2.40 करोड़
जयदेव उनादकट भारत 1 करोड़ 3 करोड़
रॉबिन उथप्पा भारत 1.50 करोड़ 3 करोड़
और पढ़ें: IPL Auction 2020: नीलामी में सबसे सफल रही पंजाब, 25 खिलाड़ी पूरे और बचाये 16.50 करोड़, देखें टीम
राजस्थान रॉयल्स
टॉम करन, एंड्र्यू टाय, अनिरुद्ध जोशी, ओशाने थॉमस, डेविड मिलर, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, अनुज रावत, यशस्वी जायसवाल, जयदेव उनादकत, रॉबिन उथप्पा, अंकित राजपूत, वरुण एरोन, श्रेयस गोपाल, शाशांक सिंह, संजू सैमसन, रियान पराग, मनन वोहरा, महिपाल लोमरोर, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
