Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Auction 2020: नीलामी में सबसे सफल रही पंजाब, 25 खिलाड़ी पूरे और बचाये 16.50 करोड़, देखें टीम

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के लिये कोलकाता में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी टीमों की नजर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पर रही। नीलामी से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के पास 9 खिलाड़ियों की जगह थी और कुल बजट 42.70 करोड़ रुपये था। जबकि नीलामी के दौरान पंजाब की टीम ने अपने 25 खिलाड़ी पूरे कर लिए हैं और बावजूद इसके उसके पास अब भी उसके पास 16.50 करोड़ रुपये बचे हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: नीलामी में इन 10 खिलाड़ियों के ऊपर लगी सबसे महंगी बोली

टीम ने ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। मैक्सवेल ने मानसिक थकान के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया था। किंग्स इलेवन की टीम ने न्यू जीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम को भी टीम में शामिल किया है। टीम ने तेज गेंदबाजों में इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन और वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉटरेल पर भी दांव लगाया है। गौरतलब है कि भारतीय खिलाड़ियों में राजस्थान से खेलने रवि बिश्नोई को करोड़ों की कीमत देकर पंजाब ने खरीदा है।

और पढ़ें: IPL Auction : शिमरोन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, कीमत कर देगी आपको हैरान

इस बार खरीदे खिलाड़ी
खिलाड़ी देश बेस प्राइस कितने में खरीदा
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 2.00 करोड़ 10.75 करोड़
शेल्डन कॉटरल वेस्ट इंडीज 50 लाख 8.5 करोड़
दीपक हूडा भारत 40 लाख 50 लाख
क्रिस जॉर्डन इंग्लैंड 3 करोड़ 75 लाख
जेम्स नीशम न्यूजीलैंड 50 लाख 50 लाख
प्रभसिमरन सिंह भारत 20 लाख 20 लाख
तजिंदर ढिल्लों भारत 20 लाख 20 लाख
इशान पोरेल भारत 20 लाख 20 लाख
रवि बिश्नोई भारत 20 लाख 2 करोड़

और पढ़ें: पिता करते थे खेलने से मना, बेटा अब IPL में हैदराबाद के लिए लगाएगा चाैके-छक्के

किंग्स इलेवन पंजाब
प्रभसिमरन सिंह, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, जेम्स नीशम, रवि बिश्नोई, ईशान पोरेल, दीपक हूडा, शेल्डन कॉर्टल, ग्लेन मैक्सवेल, जगदीश सुचित, कृष्णाप्पा गौतम, सरफराज खान, निकोलस पूरन, मुर्गन अश्विन, मुजीब-उर-रहमान, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, लोकेश राहुल, करुण नायर, हरप्रीत बरार, हार्डुस विलजॉन, दर्शन नालकंडे, क्रिस गेल, अक्षदीप सिंह।

Story first published: Friday, December 20, 2019, 9:39 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+