
विराट कोहली ने फैन्स को दिया जीत का भरोसा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल से विराट का यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आईपीएल ऑक्शन (नीलामी) की तैयारियां जोरों पर? कप्तान का आपके लिए संदेश।'
अपने 55 सेकंड के इस विडियो में विराट कोहली ने फैन्स को भरोसा दिलाया है कि नये मैनेजमेंट के साथ आरसीबी की टीम इस ट्रॉफी के लिये बाकी चीजों को कवर करते हुये इस बार जीत हासिल करेगी।
|
वीडियो में जानें क्या बोले विराट कोहली
अपने वीडियो संदेश में विराट कोहली ने कहा,' इस बार हमने एक मजबूत टीम बनाने के लिये मैनेजमेंट के साथ बातचीत की है। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि जो भी चीजें बाकी रह गई हैं उन्हें हम नीलामी के दौरान कवर कर लेंगे और आईपीएल 2020 के लिए हम बहुत मजबूत टीम बनाएंगे।'
उन्होंने आगे कहा कि तो जैसा मैंने कहा कि आप टीम के साथ रहें और आपका सपॉर्ट हमारे लिए बेशकीमती है। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, नीलामी का उत्सुकता से इंतजार है। देखतें हैं कि दिसंबर 19 को क्या होने जा रहा है।

खिताबी जीत के लिये कोशिश करेगी आरसीबी
गौरतलब है कि आरसीबी की टीम 2016 में उप विजेता रही थी लेकिन इसके बाद अगले तीन सत्र में टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। इन तीन सत्र में आरसीबी की टीम दो बार लीग तालिका में अंतिम स्थान पर रही।
विराट कोहली आईपीएल के अगले सत्र में अपनी अगुआई में टीम को पहला खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे और उन्होंने प्रशंसकों से कहा कि टीम का समर्थन करते रहिए।


Click it and Unblock the Notifications
