For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने खरीदा, नीलामी के बाद जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

IPL 2021
Photo Credit: Twitter
IPL 2021 Auction: Mumbai Indians complete players list | squad details | MI team | वनइंडिया हिंदी

IPL Auction 2021 Mumbai Indians Complete players list team remaining purse amount Most valuable players: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियों का पहला चरण गुरुवार को पूरा हो गया। चेन्नई में गुरुवार को आयोजित किये इस ऑक्शन के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिये खिलाड़ियों की नीलामी हुई और टीमों ने अपनी कमजोरी को दूर करने की कोशिश में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 5 बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने इस नीलामी के दौरान 7 खिलाड़ियों को अपने खेमे से जोड़ने का काम किया।

इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने नीलामी से पहले रिलीज किये गये तेज गेंदबाज नाथन कुल्टरनाइल को फिर से अपने खेमे में शामिल करने का काम किया और 5 करोड़ की कीमत में खरीदा। वहीं मुंबई की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के अनकैप्ड तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को 3.20 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल करने में कामयाब रही।

और पढ़ें: IPL Auction 2021: नीलामी में तेज गेंदबाजों पर हुई पैसों की बरसात, 7 बॉलर्स पर खर्च किये 62.45 करोड़

जहां कुल्टरनाइल का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रहा तो वहीं पर एडम मिल्ने का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। वहीं मुंबई की टीम ने पंजाब की टीम से रिलीज किये गये जेम्स नीशम को 50 लाख के बेस प्राइस और सीएसके की टीम से रिलीज किये गये पीयूष चावला को 2.40 करोड़ में अपनी टीम से जोड़ने का काम किया और टीम के अनुभव को और मजबूत करने का काम किया।

इसके अलावा मुंबई की टीम ने यंग टैलेंट के रूप में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, साउथ अफ्रीका के अनकैप्ड प्लेयर मार्को जॉनसन और भारतीय गेंदबाज युद्धवीर सिंह को 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदने का काम किया। नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने स्कवॉड के सभी 25 स्लॉट को भरने का काम किया और उसके पर्स में अब भी 13.65 करोड़ रुपये की रकम बाकी है।

और पढ़ें: IPL Auction 2021: महज 2.10 करोड़ में बिक गये यह 10 खिलाड़ी, लिस्ट में शामिल नामी खिलाड़ी

आईपीएल 2021 के लिये मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम: रोहित शर्मा, आदित्य तरे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, ट्रेंट बोल्ट, अर्जुन तेंदुलकर, युद्धवीर सिंह, नाथन कुल्टरनाइल, एडम मिल्ने, पीयूष चावला, जेम्स नीशम और मार्को जॉनसन।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 20:57 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+