For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: नीलामी के दौरान राजस्थान की टीम से जुड़े यह खिला़डी, जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

IPL 2021 Auctions: Rajasthan Royals players list | squad details | Sanju Samson | वनइंडिया हिंदी

IPL Auction 2021 Rajasthan Royals Complete players list team remaining purse amount Most valuable players: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियों का पहला चरण गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी के साथ पूरा हो गया। चेन्नई में आयोजित किये इस मिनी ऑक्शन के दौरान फ्रैंचाइजियों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिये खिलाड़ियों पर बोली लगाते हुए अपनी टीमों को मजबूत करने पर ध्यान दिया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 3 विदेशी प्लेयर्स समेत 8 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने का काम किया।

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस साल विकेटकीपर संजू सैमसन की कप्तानी में अभियान की शुरुआत करने वाली है। राजस्थान की टीम ने साउथ अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने खेमे के साथ जोड़ने का काम किया। इस प्राइस के साथ ही मॉरिस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।

और पढ़ें: IPL 2021: अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई ने खरीदा, नीलामी के बाद जानें कैसी है टीम और पर्स में बचे कितने पैसे

क्रिस मॉरिस को आरसीबी की टीम ने रिलीज किया था जिसके बाद उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। इस दौरान राजस्थान की टीम ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी एक करोड़ रुपये में खरीदा तो साथ ही इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को भी 75 लाख रुपये की कीमत में शामिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों में आरसीबी की ही ओर से रिलीज किये गये शिवम दुबे को राजस्थान की टीम ने 4.4 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया। वहीं गेंदबाज चेतन सक्रिय, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह जैसे युवा बॉलर्स को 20 लाख प्रति खिलाड़ी के हिसाब से अपनी टीम में शामिल करने का काम किया। नीलामी के बाद राजस्थान की टीम के पास कुल 24 खिलाड़ी हो गये हैं और अभी भी एक खिलाड़ी की जगह बाकी है, वहीं टीम के पास पर्स में 13.65 करोड़ रुपये बाकी है।

और पढ़ें: IPL Auction 2021: नीलामी में तेज गेंदबाजों पर हुई पैसों की बरसात, 7 बॉलर्स पर खर्च किये 62.45 करोड़

आईपीएल 2021 के लिये राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम: संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रयू टॉय, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कण्डेय, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम दुबे, चेतन सक्रिय, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

Story first published: Thursday, February 18, 2021, 21:22 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+