ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह अदभुत रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने विराट
नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्नम में रविवार को खेले गए टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को अंतिम गेंद तक चले मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया को मिले इस हार से जहां मिडिल ऑर्डर की कमजोरी सामने आई वहीं एक बार फिर धोनी की धीमी पारी पर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिले ब्रेक के बाद विराट कोहली ने मैदान पर वापसी की। वह अपनी टीम को जीत भले ही नहीं दिला सके लेकिन वर्ल्ड कप 2019 की तैयारी में जुटी टीम इंडिया के इस 'रनमशीन' ने क्रिकेट की दुनिया का एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो अब तक कोई भी बल्लेबाज किसी भी टीम के खिलाफ हासिल नहीं कर पाया है।

छोटी और तेज पारी
टेस्ट और ODI के मौजूदा नंबर वन बल्लेबाज विराट कोहली एक लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर थे। मैच के मोमेंटम में वापस आना उनके लिए पहली चुनौती थी। टी-20 में 599 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर-19 पर मौजूद कोहली तीसरी गेंद पर खाता खोल पाए और चौथी गेंद पर चौका जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अल्प विराम के बाद वापसी की दस्तक दी। रोहित के जल्दी आउट होते ही विराट तेज रन बनाने में जुट गए लेकिन 17 गेंदों पर 24 रनों की छोटी पारी खेल एक बार फिर स्पिनर एडम जाम्पा की गेंद गेंद पर आउट हो गए। जानिए इस पारी से उन्होंने कौन सा अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
READ MORE : इस तीन फॉर्मूले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया

टी-20 में एक देश के खिलाफ सबसे अधिक रन
टी-20 क्रिकेट में भले ही हिटमैन रोहित शर्मा के सबसे अधिक रन और मार्टिन गुप्टिल सबसे तूफानी बल्लेबाज हों लेकिन विराट कोहली ने किसी भी एक देश के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर अपनी जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धुनाई उन्हें कितनी पसंद आती है कोहली के इस रिकॉर्ड से आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले सात सालों में खेले गए 15 टी-20 मुकाबलों की 14 पारियों में कुल 512 रन बनाए हैं और वो इस सूची में शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई दौरे से फिक्स होगी वर्ल्ड कप टीम में इन 4 खिलाड़ियों की जगह

विराट के पांच का पंच
विराट कोहली ने 2012-2019 तक के खेले गए टी-20 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है और ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इन पारियों के दौरान कोहली 5 बार नाबाद रहे हैं और उन्होंने 56.88 की औसत से ये रन बनाए हैं। 359 गेंदों का सामना करते हुए कोहली ने यह अदभुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस दौरान उन्होंने 142.61 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए जिसमें 46 चौके और 11 छक्के शामिल हैं। इन 14 पारियों में विराट 'रनमशीन' कोहली ने 5 बार अर्धशतक लगा चुके हैं वहीं 5 बार नाबाद भी रहे हैं।

भारत में टी-20 के अजब रिकॉर्ड
टीम इंडिया घरेलू पिचों पर टी-20 में अपने संयुक्त तीसरे सबसे कम स्कोर 126 पर ऑल आउट हो गई। जसप्रीत बुमराह के मैजिकल ओवर (19वें) के बाद ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में 14 रनों की दरकार थी लेकिन टीम इंडिया यह मैच जीत नहीं पाई। भारतीय पिचों पर नागपुर में न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2016 में 126 रन बनाए थे और सफलतापूर्वक इसे डिफेंड भी कर लिया था। टीम इंडिया उस मैच में 79 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। नागपुर में ही अफगानिस्तान बनाम विंडीज के एक मुकाबले में अफगान टीम ने 123 रन बनाए थे और 7 रनों से मैच जीत लिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

वर्ल्ड कप 2019 : टीम इंडिया में तय है इन 5 गेंदबाजों की जगह