For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

UAE में IPL 2020 का आयोजन हुआ पक्का, BCCI ने भेजा ऑफिशियल लेटर

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से टी20 विश्व कप को टाल दिये जाने के बाद बीसीसीआई के लिये आईपीएल को आयोजित कराने का रास्ता साफ हो गया है। इस बीच लगातार अटकलें थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के तले दुबई में करायेगा। हालांकि इसको लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। इस बीच यूएई क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को बीसीसीआई की ओर से आईपीएल को आयोजित कराने के लिये आधिकारिक संपर्क का ऐलान करते हुए कहा है कि उन्हें बोर्ड की ओर से आईपीएल के अगले सत्र की मेजबानी के लिये भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आधिकारिक पत्र (Letter of intent) मिला है।

संयुक्त अमीरात क्रिकेट बोर्ड के महासचिव मुबाशीर उस्मानी ने इस बात की जानकारी देते हुए सोमवार को इस बात की पुष्टि की।

और पढ़ें: 1983 World Cup: भारत के मुकाबले पाकिस्तान को मिला था 26 गुना ज्यादा पैसा, रमीज राजा ने शेयर की फोटो

उन्होंने कहा, 'हमें आधिकारिक पत्र मिला है और अब भारत सरकार के उस निर्णय का इंतजार करेंगे जो अंतिम फैसले पर मुहर लगाएगा। कई कारक हैं जो दुनिया के सबसे रोमांचक, लोकप्रिय और आकर्षक टूर्नमेंट की मेजबानी को प्रभावित करते हैं। अब हमें आईपीएल की मेजबानी के सभी पहलुओं पर चर्चा करने के लिए विशेषज्ञों से सलाह लेने की जरूरत है।'

इससे पहले आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने भी देश में बढ़ती कोरोना मरीजों की तादाद को देखते हुए इसे 19 सितंबर से 8 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित कराये जाने की बात कही थी। वहीं यूएई क्रिकेट बोर्ड के महासचिव उस्मानी ने कहा कि इसके लिए अबु धाबी, दुबई और शारजाह के स्पोर्ट्स काउंसिल, पर्यटन निकाय और संबंधित सरकारी संस्थाएं शामिल हैं- जैसे पुलिस बल और स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय।

और पढ़ें: ENG vs WI: इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बनेंगे

गौरतलब है कि साल 2014 में लोकसभा चुनावों को मद्देनजर आईपीएल के सत्र के शुरुआती मैच यूएई में ही कराये गये थे।

यूएई में कोरोना मरीजों की हालात पर कहा,'सबसे पहले हम इस बात से बेहद खुश हैं कि यूएई सरकार ने इस वायरस को कैसे जवाब दिया, जो कि फरवरी की शुरुआत में था- मामले घटे और रिकवरी रेट बढ़े। दूसरी बात हम कोविड-19 से बचाव और सुरक्षा उपायों के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों की हर जरूरत को पूरी करेंगे।'

Story first published: Wednesday, July 29, 2020, 15:36 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+