For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मेरा दांत टूट गया तो अब क्या इसका दोषी भी IPL है', आलोचना को लेकर इरफान पठान ने कसा तंज

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कैंसिल होने के बाद आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया है, जहां पर ईसीबी के अधिकारियों समेत इंग्लिश मीडिया पूरी तरह से आईपीएल को निशाना बना रही है और मैनचेस्टर टेस्ट कैंसिल होने का दोषी ठहरा रही है, तो वहीं पर बीसीसीआई समेत भारतीय टीम के कई पूर्व खिलाड़ियों ने विराट सेना के मैच न खेलने के फैसले को सही करार दिया है और कहा है कि आईपीएल को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार (10 सितंबर) से मैनचेस्टर के मैदान पर खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मैच के टॉस से महज 2 घंटे पहले इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया। भारतीय टीम ने यह फैसला गुरुवार को एसिसटेंट फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने का बाद लिया है, हालांकि इंग्लैंड का कहना है कि भारतीय टीम के 20 खिलाड़ी गुरुवार रात को कराये गये कोरोना टेस्ट में नेगेटिव पाये गये थे जिसके बाद वो मैच खेल सकते थे लेकिन उन्होंने आईपीएल को देखते हुए न खेलने का फैसला किया जो कि महज 8 दिन के अंदर शुरू होने वाला है।

और पढ़ें: 'इनका योगदान नहीं भुला सकते', सहवाग ने बताया इंग्लैंड दौरे पर कौन थे दो सबसे अहम खिलाड़ी

इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टीव हार्मिंसन ने तो 5वें टेस्ट मैच के कैंसिल होने का पूरा ठीकरा आईपीएल पर फोड़ा है और कहा कि यह टेस्ट क्रिकेट के अंत की शुरुआत है और बीसीसीआई क्रिकेटिंग वर्ल्ड को अपनी ताकत दिखा रही है। हार्मिंसन के बयान पर भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए तंज कसा है।

इरफान पठान ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर मेरा दांत टूट गया है तो क्या इसका मतलब है कि मैं उसके लिये भी आईपीएल को दोष दूं। इससे पहले इरफान पठान ने लिखा कि भारतीय टीम ने सीरीज के दौरान जबरदस्त खेल भावना और हार न मानने का जज्बा दिखाया है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और उसके स्किल्स को देखकर टीम पर गर्व है। मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी यह स्थगित किया गया मैच दोबारा शुरू किया जायेगा तो भारतीय टीम विजेता बनने की सबसे पसंदीदा टीम होगी।

और पढ़ें: SA vs SL: कप्तानी के डेब्यू में केशव महाराज ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें

गौरतलब है कि आईपीएल के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होना है, जिसका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जायेगा। अंकतालिका में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की टीम 12 अंक के साथ पहले पायदान पर काबिज है। दिल्ली की टीम ने 8 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में जीत हासिल की है।

वहीं एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दूसरे पायदान पर काबिज है तो वहीं पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम तीसरे और चौथे पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम काबिज है। आईपीएल में फिलहाल ऑरेंज कैप दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के पास है तो वहीं पर पर्पल कैप आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल के पास है।

Story first published: Saturday, September 11, 2021, 21:04 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+