For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ISL 2021-22: 8वें सीजन में कौन ज्यादा बेहतर, शानदार फॉर्म में चल रही जमशेदपुर का ओडिशा से होगा मुकाबला

ISL 2022
Photo Credit: ISL Media

नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के 8वें संस्करण में अच्छी फॉर्म में चल रही दो टीमों जमशेदपुर एफसी और ओड़िसा एफसी के बीच मंगलवार को ज्यादा बेहतर टीम का पता लगाने के लिये मुकाबला खेला जायेगा। वास्को के तिलक मैदान स्टेडियम में खेले जाने वाले 29वें लीग मैच में जमशेदपुर एफसी की टीम को कोशिश जीत हासिल कर ओड़िसा एफसी से आगे निकलने की होगी। ओड़िसा ने अब तक खेले चार मैचों में से तीन जीतकर इस सीजन की शानदार शुरुआत की है। मुंबई सिटी एफसी से तीन अंक पीछे चल रहे ओड़िसा तालिका में इस समय दूसरे स्थान पर हैं। स्पेनिश कोच किको रामेरेज की टीम ने पिछले मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को हराया था। इस मैच में टीम ने ठोस डिफेंसिव खेल दिखाने के साथ पैने हमले किए थे।

ओड़िसा के विदेशी खिलाड़ी हेक्टर रोडास, विक्टर मोंगिल, जावी हेर्नांडेज़, अरिदाई सुआरेज़ और जोनाथस सभी अपने-अपने विभागों में अब तक के अपने प्रदर्शन से आग उगल रहे हैं। क्लब ने 21-22 सीज़न से ठीक पहले छह नए विदेशी खिलाड़ियों को साइन किया था, जिससे उनकी पूरी विदेशी टुकड़ी तरोताजा हो गई और अब तक यह कदम टीम को फायदा पहुंचा रहा है। क्लब की ओर से किए गए कुल 11 लीग गोलों में से नौ नए विदेशी खिलाड़ियों ने दागे हैं।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने चुनी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर, कोहली-बुमराह को नहीं दी जगह, सिर्फ 4 भारतीय शामिल

ओड़िसा के बॉस किको ने अपने विरोधियों की प्रशंसा करते हुए कहा, "कोच ओवेन कोयले अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी टीम इस सीजन की श्रेष्ठ टीमों में से एक नजर आ रही है। हमें जमशेदपुर से कड़ी चुनौती मिलन वाली है इसलिए हमारे खिलाड़ियों को अपने काम को लेकर प्रतिबद्धता दिखानी होगी और पूरे मैच के दौरान एकाग्रता बनाए रखनी होगी।"

इस बीच, जमशेदपुर अपने पिछले मैच में मुंबई से 2-4 से हार गया था लेकिन उसके खिलाड़ियों ने उच्चतम स्तर का धैर्य दिखाया, क्योंकि दूसरे हाफ के 24 मिनटों में वे 0-3 के स्कोर से वापसी करते हुए 2-3 तक पहुंच गए थे। जमशेदपुर एफसी पांच मैचों से आठ अंक हासिल करके तालिका में चौथे स्थान पर है।

और पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने 2021 में किया धमाकेदार डेब्यू, पहले ही मैच से बने जीत के हीरो

जमशेदपुर के स्कॉटिश कोच ओवेल ने कहा, "पिछली हार के सदमे से निकलने का एक ही तरीका है कि कुछ अच्छे खिलाड़ियों से करार करने वाली और बढ़िया खेल से ही ओड़िसा के खिलाफ ऑल-आउट उतरो और पूरे तीन अंक हासिल करो। हमने कुछ व्यक्तिगत गलतियां की हैं। अगर हम उनको दूर कर देते हैं तो ये हमें अच्छे प्रयास का प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी और मैच जीतने में मदद देगी।"

Story first published: Monday, December 13, 2021, 17:36 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+