जैक कैलिस ने शेव की अपनी आधी दाढ़ी और मूछ, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक कैलिस इस वक्त अपनी एक फोटो के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जैक कैलिस की इस फोटो को देखकर सभी हैरान हो गए हैं। दरअसल बुधवार को जैक कैलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर आकाउंट से एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह आधी शेव किये हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते ही उनके फैन्स ने सवालों की झड़ी लगा दी। सभी को इस बात की जानकारी चाहिये थी कि आखिरकार उन्होंने ऐसा क्यों किया।

जैक कैलिस ने ट्विटर पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'आने वाले कुछ दिन रोमांचक होने वाले हैं।'

और पढ़ें: मोहम्मद शमी, बुमराह, उमेश के मुरीद हुए राहुल द्रविड़, जानें तारीफ में क्या बोले

इस बात का जवाब देते हुए कैलिस ने साफ किया कि वह इस वक्त दक्षिण अफ्रीका में जारी चैलेंज 'Save the Rhino' का हिस्सा बनें हैं और उसी के चलते उन्होंने ऐसा किया। इस चैलेंज के तहत जो लोग इस चैलेंज को स्वीकार करते हैं उन्हें अपने चेहरे और सीने के आधे बाल शेव करने पड़ते हैं।

दक्षिण अफ्रीका में 'Save the Rhino' की एक संस्था जानवरों को बचाने के लिए काम भी कर रही है।

हालांकि इस बीच कुछ यूजर्स के मजेदा कमेंटस भी देखने को मिले। कुछ ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि हो सकता है कि कैलिस को क्लीन शेव और उनकी पत्नी को बीयर्ड लुक पसंद हो इसलिये दोनों को खुश रखने के लिये उन्होंने ऐसा किया।

और पढ़ें: BPL6: मुश्किल में डाल सकता है क्रिस गेल का ब्रेक लेना, इस टीम ने की कार्रवाई की मांग, जानें क्यों

आपको बता दें कि 44 साल के कैलिस ने अपने टेस्ट और वनडे करियर के दौरान 10 हजार से ज्यादा रन और 250 विकेट चटकाये हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। कैलिस के नाम 45 टेस्ट शतक दर्ज हैं, उनसे ज्यादा शतक केवल सचिन तेंदुलकर (51 टेस्ट सेंचुरी) ने ही जड़े हैं।

Read more about: jacques kallis south africa viral
Story first published: Friday, November 29, 2019, 13:45 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+