क्रिकेट शुरु होने से पहले बुमराह को सता रहा यह डर, बताया कौन है असली यॉर्कर किंग
नई दिल्ली। दुुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। इस दौरान यह खिलाड़ी अपने करियर से जुड़ी बातों को याद करने के साथ-साथ महामारी के कंट्रोल में आने के बाद दोबारा क्रिकेट के शुरु होने की स्थिति में अपनी चिंताओं पर भी बात कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी नाम है जिन्होंने आईपीएल में अपनी फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ लाइव चैट की और दोबारा क्रिकेट शुरु होने की स्थिति में होने वाली परेशानी पर भी चिंता जाहिर की।
इस बातचीत के दौरान जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर वापस लौटने और गेंदबाजी करने को लेकर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि महामारी के ब्रेक के बाद जब वो मैदान पर पूरी ट्रेनिंग के लिए उतरेंगे तो उनके शरीर पर कैसा असर पड़ने वाला है।
और पढ़ें: जब मोहम्मद आसिफ के खिलाफ लक्ष्मण की हालत हो गई थी खराब, शोएब अख्तर ने सुनाया किस्सा
उन्होंने कहा, 'मैं हफ्ते में लगभग छह दिन ट्रेनिंग कर रहा हूं लेकिन मैंने लंबे समय से गेंदबाजी नहीं की है। इसलिए मुझे नहीं पता कि जब मैं ब्रेक के बाद पहली बार गेंदबाजी करूंगा तो शरीर पर इसका कैसा असर पड़ेगा।'
इस बीच मौजूदा समय के यॉर्कर किंग माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह ने यह भी बताया कि उनकी नजर में कौन सा गेंदबाज असल में यॉर्कर फेंकने में बेस्ट है। जसप्रीत बुमराह ने टी20 प्रारूप में श्रीलंका के कप्तान और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को यॉर्कर फेंकने में दुनिया का बेस्ट गेंदबाज बताते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक इस गेंद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर अपना परचम लहराया है।
और पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जो क्रिकेट में हुए रंगभेद का शिकार, सुनाई नस्लीय टिप्पणी की कहानियां
उन्होंने कहा, 'मलिंगा दुनिया में यॉर्कर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उन्होंने इतने लंबे समय तक इसका इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया।'
आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह के इस बयान को मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखकर ट्वीट किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
