सामने आई कपिल देव की लाइफ पर बनी '83' फिल्म की तारीख, जानें कब होगी रिलीज
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिये 1983 विश्वकप की जीत उन बेहतरीन कहानियों में से एक है जिसने देश में इस खेल के प्रति लोगों की सोच बदल दी और एक खेल से एक धर्म में बदल दिया। इसी कहानी को फिल्मी पर्दे पर दिखाने के लिये निर्देशक कबीर खान ने बॉलीवुड फिल्म 83 का निर्माण किया है जो कि पिछले साल अप्रैल में रिलीज होनी थी, हालांकि दुनियाभर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते यह फैन्स के बीच रिलीज नहीं की जा सकी। इसके बाद फिल्म के निर्माता इस मूवी को 4 जून 2021 को रिलीज करने की ओर देख रहे थे लेकिन भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए ऐसा नहीं किया जा सका।
अब वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेजी से बढ़ने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने अगले महीने से थिएटर्स खोलने की मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इस फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं ने रिलीज करने का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में सभी थिएटर्स दीवाली से कुछ हफ्ते पहले 22 अक्टूबर से खोले जाने हैं। ऐसे में कई फिल्मे रिलीज होने को तैयार हैं जिसमें रोहित शेट्टी निर्मित सूर्यवंशी दीवाली पर फैन्स के बीच आने को तैयार है।
और पढ़ें: KKR vs CSK: जानें क्यों खराब हो गया महेंद्र सिंह धोनी का बेहतरीन कैच, राहुल त्रिपाठी को मिला जीवनदान
दीवाली के स्लॉट पर सूर्यवंशी रिलीज होने के चलते 83 को क्रिसमस पर रिलीज करने का समय मिला है। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभा रहे एक्टर रणवीर सिंह ने इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है और बताया है कि फिल्म कई भाषाओं में क्रिसमस पर रिलीज होगी।
रणवीर सिंह ने लिखा कि वक्त आ गया है...क्रिसमस पर 83 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। गौरतलब है कि असल जीवन में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आयेंगी।
और पढ़ें: 'यह टीम नहीं ले सकती है बदला', पाकिस्तान की टी20 विश्वकप टीम से खुश नहीं है शाहिद अफरीदी
आपको बता दें कि फिल्म में कई दिग्गज स्टार नजर आयेंगे जो 25 जून 1983 को इतिहास रचने वाली टीम का रोल अदा करेंगे। इसमें मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी नजर आयेंगे जो फिल्म में टीम मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications