For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जब कौन बनेगा करोड़पति के मेजबान बन बैठे सौरव गांगुली, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अमिताभ से पूछा खास सवाल

KBC
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग सोनी टीवी के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन में शुक्रवार (3 सितंबर) के एपिसोड में शिरकत करते नजर आये। शो के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महानायक अमिताभ बच्चन से इस शो में अपने रोल स्विच करने की मांग की और कुछ देर के लिये टीम के मेजबान बन गये और अमिताभ बच्चन को केबीसी की हॉट सीट पर बिठा दिया।

और पढ़ें: 150 मिलियन फॉलओर्स वाले पहले एशियाई बने विराट कोहली, हर पोस्ट का जानें कितना करते हैं चार्ज

इस एपिसोड के दौरान वीरेंदर सहवाग, सौरव गांगुली और अमिताभ बच्चन की तिकड़ी ने पुरानी यादों के समंदर में भी गोते लगाये और कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाई। इन तस्वीरों में से एक में अमिताभ बच्चन क्रिकेट किट पहने नजर आ रहे थे। 78 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए बताया कि यह उन दिनों की तस्वीर है जब बोम्बे और बंगाल फिल्म इंडस्ट्री की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर एक दोस्ताना मैच खेला गया था।

और पढ़ें: जानें क्या था धोनी के करियर का सबसे निडर और निस्वार्थ निर्णय, रवि शास्त्री ने बताया

भारत-पाकिस्तान मैच को बताया जीवन का सबसे खास पल

भारत-पाकिस्तान मैच को बताया जीवन का सबसे खास पल

इसके बाद गांगुली जिन्हें प्रिंस ऑफ कोलकाता भी कहते हैं ने अमिताभ बच्चन से 2016 टी20 विश्व कप में खेले गये भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सवाल किया कि जब इस मैच से पहले उन्हें राष्ट्र गान के लिये बुलाया गया तो वो कैसा महसूस कर रहे थे।

अमिताभ बच्चन ने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि यह उनके पूरे जीवन के सबसे बड़े लम्हों में से एक रहा जिसने उन्हें अभिभूत किया। जब उनके साथ स्टेडियम में मौजूद हर शख्स ने राष्ट्र गान गाया तो उनके रोंगटे खड़े हो गये और शब्दों में बयां न की जा सकने वाली खुशी मिली।

पाकिस्तान को लेकर अपने अंदाज में दिया जवाब

पाकिस्तान को लेकर अपने अंदाज में दिया जवाब

गौरतलब है कि इस दौरान अमिताभ बच्चन ने सहवाग से यह सवाल भी किया कि जब भारतीय टीम इन हाई प्रोफाइल मैचों में पाकिस्तान को हराती है तो उन्हें कैसा महसूस होता है। सहवाग ने इस सवाल का जवाब अपने मजाकिया अंदाज में ही दिया।

उन्होंने कहा,'शहंशाह फिल्म में आपका एक बड़ा मशहूर डॉयलाग है, जिसमें आप कहते हैं कि रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं...हम तो बाप है ही उनके।'

सहवाग ने याद किया गांगुली-चैपल विवाद

सहवाग ने याद किया गांगुली-चैपल विवाद

अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर सहवाग ने इस शो के दौरान भी अपने पूर्व कप्तान और टीम के साथी सौरव गांगुली की टांग खींचते नजर आये। सहवाग ने पूर्व कोच ग्रेग चैपल के साथ गांगुली के विवाद को याद करते हुए उन्हें छेड़ते नजर आये। शो के दौरान जब बच्चन ने सहवाग को एक परिस्थिति के बारे में बताने को कहा जिसमें फील्डर ने कैच छोड़ा हो, इसके जवाब में सहवाग ने गांगुली को छेड़ते हुए गाना गाया।

उन्होंने कहा,' अपनी तो जैसे-तैसे कट जायेगी, आपका क्या होगा जनाब ए आली (गांगुली की ओर इशारा करते हुए)।' उनके इस जवाब से पूर्व कप्तान और अमिताभ बच्चन हैरान नजर आये। आपको बता दें कि भारतीय टीम के लिये जब यह दोनों खिलाड़ी खेलते थे तो इन दोनों के बीच रिश्ते ज्यादा बेहतर नहीं माने जाते थे और कई विवाद देखने को मिले। इतना ही नहीं माना जाता है कि दोनों के बीच लगातार हो रहे विवाद के चलते ही गांगुली को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ा।

Story first published: Friday, September 3, 2021, 21:17 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+