केविन पीटरसन ने बताया अपने करियर के सबसे मुश्किल गेंदबाज का नाम, बैन लगने पर हुए थे खुश

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते सब कुछ ठप्प पड़ गया है और अब तक लाखों लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। इस महामारी की वजह से खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है और ऐसे में अपनी मौजूदगी को बरकरार रखने के लिये खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गये हैं और अपने फैन्स के साथ जुड़कर उनका मनोरंजन कर रहे हैं। खिलाड़ी लॉकडाउन के दौरान अपने पुराने दिनों को याद करके कुछ खट्टी कुछ मीठी यादों को फैन्स के साथ साझा कर रहे हैं।

और पढ़ें: Video: 'बेबी मैं क्या हूं तेरा' हार्दिक पांड्या ने मंगेतर नताशा से पूछा सवाल, मिला मजेदार जवाब

इस फेहरिस्त में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन का नाम भी शामिल है जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। सोमवार को फैन्स से बात करते हुए केविन पीटरसन ने एक वीडियो शेयर की और यह भी बताया कि उन्हें अपने करियर के दौरान किस गेंदबाज के सामने सबसे ज्यादा मुश्किल होती थी।

और पढ़ें: मैथ्यू हेडन की अपील पर सुरेश रैना ने बताया IPL इतिहास में अपना पसंदीदा पल

पीटरसन ने बताया कौन था सबसे मुश्किल गेंदबाज

पीटरसन ने बताया कौन था सबसे मुश्किल गेंदबाज

सोशल मीडिया पर एक फैन की ओर से केविन पीटरसन के पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की गेंद पर आउट होने के वीडियो को रिट्वीट करते हुए उन्होंने बताया कि करियर के दौरान उन्हें अगर किसी गेंदबाज के सामने सबसे ज्यादा मुश्किल हुई तो वह मोहम्मद आसिफ ही थे।

इस वीडियो को एक क्रिकेट फैन ने पीटरसन को ट्वीट कर भेजा था, जिस पर अपनी राय रखते हुए पीटरसन ने यह बात लिखी। इस वीडियो में पीटरसन आसिफ की गेंद का सामना करते हुए समझने में पूरी तरह से नाकाम नजर आते हैं और गेंद पर सीधा विकेटकीपर के हाथों कैच थमा बैठते हैं।

आसिफ के खिलाफ गेंद का आइडिया ही नहीं होता था

आसिफ के खिलाफ गेंद का आइडिया ही नहीं होता था

इस वीडियो पर रिप्लाई करते पीटरसन ने लिखा कि वह जब भी इस तेज गेंदबाज का सामना करते थे तो उन्हें कुछ पता ही नहीं चलता था कि गेंद किस दिशा में जा रही है और कैसी हरकत करेगी।

उन्होंने लिखा, 'दुनिया भर के कई बल्लेबाज उन पर (आसिफ) बैन लगने से काफी खुश थे। मैंने जितने भी गेंदबाजों को खेला वह उन सभी में बेस्ट थे। मुझे उनके खिलाफ कोई आइडिया नहीं होता था।'

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं मोहम्मद आसिफ

केविन पीटरसन ने जिस तरह से इस तेज गेंदबाज के खिलाफ अपनी कमजोरी को स्वीकार किया है उसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इस खिलाड़ी की काफी तारीफ की जा रही है।

आपको बता दें कि साल 2011 में मोहम्मद आसिफ स्पॉट फिक्सिंग मामले में पूर्व कप्तान सलमान बट्ट के साथ दोषी पाए गए थे। उन पर इंटरनैशनल क्रिकेट खेलने पर 7 साल का बैन लगा था। हालांकि आसिफ ने एक बार फिर इंटरनैशनल क्रिकेट में अपनी वापसी कर ली लेकिन टेस्ट क्रिकेट से उन्होंने हाल ही में संन्यास ले लिया।

Story first published: Monday, April 13, 2020, 22:13 [IST]
Other articles published on Apr 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+