नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के चलते मौजूदा समय में कई देश लॉकडाउन में चले गये हैं, जिसके चलते खेल जगत से लेकर कई मशहूर हस्तियां अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इस बीच लोग जहां देश भर में सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कर रहे हैं वहीं सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी हो गये हैं। इसी फेहरिस्त में एक नाम भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का भी है जो कि इन दिनों अपनी मंगेतर नताशा स्टैनकोविक के साथ समय बिताते नजर आते हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते थे लेकिन आजकल उनके साथ इन सब में उनकी मंगेतर भी नजर आती हैं।
और पढ़ें: जब 36 साल पहले भारत ने पाकिस्तान को शारजहां में चटाई थी धूल, पहला एशिया कप जीत रचा इतिहास
हार्दिक पांड्या ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी मंगेतर नताशा के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पांड्या के इस वीडियो पर खुद नताशा ने मजेदार अंदाज में चुटकी ली है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी मंगेतर नताशा के साथ टिकटॉक वीडिया बनाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी मंगेतर नताशा से पूछते हुए नजर आते हैं कि बेबी, मैं क्या हूं तेरा। उनके इस डॉयलाग के जवाब में पहले तो नताशा खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं और फिर रोमांटिक अंदाज में जवाब देते हुए कहती हैं कि 'जिगर का टुकड़ा।'
और पढ़ें: शाहिद अफरीदी मुद्दे पर गीता बसरा ने तोड़ी चुप्पी, बताया- हरभजन ने क्यों की मदद
यह बोलने के साथ ही नताशा और हार्दिक जोर से हंसते हैं और एक-दूसरे की स्टाइल कॉपी करते हैं। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान हार्दिक पांड्या अक्सर सोशल मीडिया पर अपने क्रुणाल पंड्या और भाभी के साथ समय बिताते और मस्ती करते नजर आते हैं।
कुछ वक्त पहले हार्दिक पांड्या ने लॉकडाउन के दौरान क्रुणाल पांड्या के बर्थडे को खास अंदाज में मनाने की तस्वीरें शेयर की थी। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने बर्थडे पर क्रुणाल को फीलिंग वाले अंदाज में केक खिलाया था।
और पढ़ें: इंजमाम के तंज पर दानिश कनेरिया का करारा जवाब, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा
यहां देखें वीडियो: