CSK vs KKR: घुटने से खून बहता रहा लेकिन जारी रही डुप्लेसिस की फील्डिंग, फैन्स को याद आये शेन वॉटसन
नई दिल्ली। आईपीएल में जब भी घुटने से खून बहने की बात कही जाती है तो चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स का भावुक हो जाते हैं। आईपीएल 2019 में जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया तो सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने अपनी टीम के लिये घुटने में चोट लगने के बावजूद खेलना जारी रखा था और टीम को लगभग मैच जिता दिया था। हालांकि इस रोमांचक मैच में मुंबई की टीम ने लसिथ मलिंगा की शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर शेन वॉटसन के खून बहते घुटने की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुई थी, जिसके बाद खेल जगत के कई दिग्गजों और फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के जुनून की जमकर तारीफ की थी।
और पढ़ें: सामने आई कपिल देव की लाइफ पर बनी '83' फिल्म की तारीख, जानें कब होगी रिलीज
ऐसा ही कुछ नजारा रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अबुधाबी के मैदान पर खेले गये मैच के दौरान भी देखने को मिला। वॉटसन के जाने के बाद टीम में उनकी जगह शामिल हुए फॉफ डुप्लेसिस न सिर्फ ओपनिंग में उन्ही की तरह पारी को संभालने का काम करते हैं बल्कि फील्डिंग में भी बेहतरीन कैच पकड़कर टीम को अहम बढ़त दिलाते हैं।
और पढ़ें: KKR vs CSK: जानें क्यों खराब हो गया महेंद्र सिंह धोनी का बेहतरीन कैच, राहुल त्रिपाठी को मिला जीवनदान
|
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खूनी घुटने की तस्वीर
सीएसके के लिये फाफ डुप्लेसिस को खेलना काफी पसंद है और वो लीग में जबरदस्त प्रदर्शन करते नजर आते हैं। फैन्स भी उन्हें जबरदस्त प्यार देते हैं लेकिन रविवार को खेले जा रहे मैच की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैन्स के दिल में इस खिलाड़ी के प्रति इज्जत और भी बढ़ गई है। केकेआर की टीम इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही थी जहां पर यह दिग्गज खिलाड़ी घुटने में चोट लगने के बबावजूद फील्डिंग करते नजर आये। उनके ट्राउजर्स में घुटने के सामने खून के दाग तब नजर आये जब उन्होंने बाउंड्री लाइन पर इयोन मोर्गन का बेहतरीन कैच पकड़ा।

डुप्लेसिस के जुनून के मुरीद हुए फैन्स
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही फैन्स ने अपने खिलाड़ी की सीएसके के प्रति डेडिकेशन की जमकर तारीफ की है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि घुटने में चोट कैसे लगी और खून कैसे निकला। माना जा रहा है कि जब डुप्लेसिस ने वेंकटेश अय्यर का कैच पकड़ने के लिये पारी में पहले डाइव लगाई थी तभी यह चोट लगी थी और उनके घुटने से खून निकला, हालांकि वह कैच को पकड़ पाने में नाकाम रहे थे क्योंकि वह गेंद तक पहुंच नहीं पाये थे।
गौरतलब है कि फैन्स ने डुप्लेसिस के इस प्रयास की जमकर तारीफ की है और उन्हें सीएसके की जान बताया है। एक फैन ने डुप्लेसिस की जमकर तारीफ करते हुए लिखा कि आपने आज जिस तरह से घुटने के फूट जाने के बावजूद फील्डिंग करना जारी रखा उससे इज्जत और बढ़ गई है। 2019 में वॉटसन ने और अब डुप्लेसिस ने सीएसके की टीम और क्रिकेट के प्रति जो प्यार दिखाया है वो काबिल ए तारीफ है।

बल्लेबाजी में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं डुप्लेसिस
फाफ डुप्लेसिस टीम के शानदार फील्डर्स में से एक हैं, लेकिन इस सीजन उन्होंने बल्लेबाजी में भी बेहतरीन योगदान दिया है और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। केकेआर के खिलाफ मैच में भी डुप्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 7 चौके लगाकर 43 रनों की पारी खेली। आपको बता दें कि सीएसके की टीम केकेआर के खिलाफ मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications