PBKS vs KKR: करो या मरो के मैच में लगेगी रिकॉर्डों की झड़ी, कार्तिक-राहुल के नाम हो सकती है बड़ी उपलब्धि
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है जिसका 45वां मैच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। दुबई में खेले जाने वाले इस मैच में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच प्लेऑफ में पहुंचने के लिये करो या मरो का मुकाबला होना है। जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 11 मैचों में 5 जीत के साथ चौथे पायदान पर काबिज है तो वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम 4 जीत के साथ छठे पायदान पर बरकरार है। ऐसे में जहां प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये पंजाब की टीम को हर हाल में जीत की दरकार है तो वहीं पर केकेआर की टीम भी मैच को किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहेगी, क्योंकि अगर उसे हार का सामना करना पड़ता है तो प्लेऑफ में पहुंचने के लिये उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर होना पड़ेगा।
और पढ़ें: T20 में बाबर आजम ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी
ऐसे में यह मैच दोनों टीमों के लिये करो या मरो का साबित होने वाला है। केकेआर की टीम यहां पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल कर पहुंची है तो वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम लगातार करीबी मुकाबले में हार का सामना कर रही है। केकेआर और पंजाब की टीम के बीच खेले गये पिछले दो मुकाबलों में मोर्गन की टीम ने 5 विकेट की आसान जीत हासिल की है लेकिन केएल राहुल की टीम इस मैच में जीत के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। इस मैच में जीत किसी की भी हो लेकिन कुछ खिलाड़ी रिकॉर्ड जरूर बनाते नजर आयेंगे।

4 हजारी बनेंगे दिनेश कार्तिक
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये पिछले कुछ मैैचों में दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की है और टीम को जीत के करीब पहुंचाया है। भले ही वह अपने टॉप फॉर्म में नजर नहीं आये हैं लेकिन केकेर के पूर्व कप्तान ने आईपीएल के 207 मैचों में अब 3984 रन बना लिये हैं। पंजाब के खिलाफ होने वाले इस मैच में अगर वो 16 रन और बना लेते हैं तो आईपीएल में 4 हजार रन पूरा करने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे। इतना ही नहीं वह आईपीएल में यह कीर्तिमान हासिल करने वाले 11वें खिलाड़ी बन जायेंगे।

केकेआर के लिये मोर्गन बनायेंगे खास रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन के लिये आईपीएल 2021 का दूसरा लेग अब तक शानदार नहीं बीता है। हालांकि इसके बावजूद केकेआर की टीम ने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है, जिसके चलते वह प्लेऑफ की रेस में दोबारा शामिल हो गये हैं। ऐसे में अगर इयोन मोर्गन इस मैच में 31 रन बना लेते हैं तो वो केकेआर की तरफ से आईपीएल में 1000 रन पूरा कर लेंगे और वो ऐसा करने वाले 13वें खिलाड़ी बन जायेंगे।

पंजाब के लिये छक्कों का शतक पूरा करेंगे केएल राहुल, मयंक अग्रवाल भी बनायेंगे रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल शानदार फॉर्म में हैं और 10 मैचों में 422 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। मुंबई के खिलाफ अपने आखिरी मैच में पंजाब के बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे थे जिसके चलते उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि केएल राहुल इस मैच में बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं और पंजाब किंग्स के लिये छक्कों का शतक पूरा कर सकते हैं। केएल राहुल को यह कारनामा करने के लिये सिर्फ 2 छक्कों की दरकार है। वहीं मयंक अग्रवाल भी पंजाब किंग्स की टीम के लिये छक्कों का अर्धशतक पूरा कर सकते हैं जिसके लिये उन्हें बस 3 छक्कों की दरकार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications