For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केएल राहुल ने आथिया शेट्टी के साथ अपने रिश्ते को लेकर किया बड़ा ऐलान, इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर की पुष्टि

KL Rahul
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने शुक्रवार को यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में विस्फोटक पारी खेलते हुए टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया और टी20 क्रिकेट में भारत को उसकी सबसे बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। केएल राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय और ओवरऑल पांचवे खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। केएल राहुल की इस पारी ने जहां फैन्स को खुशियों से भर दिया तो वहीं पर सोशल मीडिया पर इस खिलाड़ी ने अपने एक पोस्ट से इन खुशियों को दोगुना करने का काम किया है।

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए एक संदेश लिखा और अपने रिश्ते को लेकर बड़ा ऐलान किया। उल्लेखनीय है आथिया शेट्टी मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं और काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप में होने की कयास लगायी जा रही थी।

और पढ़ें: पाकिस्तानी फैन्स ने भारत पर लगाया फिक्सिंग का आरोप, हरभजन ने दिया ऐसा जवाब की बंद हुई बोलती

हालांकि आथिया शेट्टी के 29वें जन्मदिन पर केएल राहुल ने इन कयासों को खत्म करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आथिया शेट्टी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में गर्लफ्रेंड होने की पुष्टि कर दिया। अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में केएल राहुल ने लिखा हैप्पी बर्थडे माय लव (जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां, मेरे प्यार)। केएल राहुल की ओर से शेयर की गई यह पोस्ट देखते ही देखते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लाखों लोग इसे अब तक लाइक कर चुके हैं।

गौरतलब है कि आथिया शेट्टी और भारतीय कप्तान विराट कोहली का जन्मदिन (5 नवंबर) एक ही दिन आता है, जहां पर कोहली 33 साल के पूरे हुए तो वहीं आथिया शेट्टी ने अपना 29वां जन्मदिन पूरा किया। इसी दिन भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना चौथा मैच खेला जहां पर महज 39 गेंदों में भारत ने जीत हासिल करने के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने कप्तान का जन्मदिन जोर शोर से मनाया।

और पढ़ें: IND VS SCT: महज 39 गेंदों में मैच जीत भारत ने रचा इतिहास, दुबई में लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

आपको बता दें कि स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और शानदार गेंदबाजी के दम पर पूरी स्कॉटलैंड की टीम को महज 85 रन पर समेट दिया। जवाब में भारतीय टीम को अपना नेट रन बेहतर करने के लिये महज 43 गेंदों में इस लक्ष्य का पीछा करने की दरकार थी, जिसका ध्यान रखते हुए केएल राहुल और रोहित शेट्टी ने जबरदस्त शुरुआत की और महज 6.3 ओवर्स में 88 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। केएल राहुल ने इस दौरान 19 गेंदों का सामना किया और पारी में 6 चौके एवं 3 छक्कों की मदद से 50 रनों की बारी खेली।

ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड के जन्मदिन पर केएल राहुल की यह आतिशी पारी और रिश्ते का ऐलान आथिया शेट्टी के लिये सबसे बेहतरीन तोहफों में शामिल होगा। भारत को अब अपना आखिरी मुकाबला नामिबिया के खिलाफ सोमवार को खेलना है।

Story first published: Saturday, November 6, 2021, 17:30 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+