Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्राजील के लिए 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने की तैयारी में नेमार, दाग चुके हैं 61 गोल

नई दिल्ली। दुनिया के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार एक बड़ा कीर्तिमान रचने को तैयार हैं। नेमार अपनी राष्ट्रीय टीम ब्राजील के लिए 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए तैयार हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेमार इस समय पेरिस सेंट जर्मने क्लब (पीएसजी) से खेल रहे हैं। नेमार इस समय ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। नेमार ने ब्राजील के लिए 99 मैचोंं के अंदर 61 गोल किए हैं। हाल ही में उनकी कोशिश थी कि वह अपने पुराने क्लब स्पेन के बार्सिलोना में वापस लौट सकें, हालांकि वह अपनी इस कोशिश में नाकाम रहे, जिसके बाद पीएसजी के फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक उड़ाया था। नेमार सेनेगल के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में ब्राजील के लिए अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

और पढ़ें: IND vs SA, 2nd Test: हनुमा विहारी की जगह क्यों शामिल हुए उमेश यादव, विराट ने बताई वजह

मैच से पहले नेमार ने कहा, 'मैं अपनी राष्ट्रीय टीम और क्लब के साथ खुश हूं। हर कोई जानता है कि आखिरी ट्रांसफर विंडो में क्या हुआ, वो मेरी शुरुआती ख्वाहिश थी, लेकिन आज मैं काफी खुश हूं और अपने क्लब के साथ सहज भी।'

ब्राजील के साथ अपने 100 मैच पूरा करने को लेकर नेमार ने कहा, 'एक सकारात्मक संतुलन है, लेकिन खिलाड़ी के जीवन में सिर्फ जीत ही नहीं होती हैं। कई तरह की निराशाएं, हार और गलतियां होती हैं। लेकिन अगर आप अंत तक लड़ाई करने को तैयार हैं तो आप अपनी गलती सुधार सकते हैं। मैं खुश हूं कि मैं 100 मैचों के आंकड़े तक पहुंच सका। मैंने अपने सबसे अच्छे सपने में भी इस बारे में नहीं सोचा था।'

और पढ़ें: कौन है प्रिया पुनिया जिसने डेब्यू मैच में मचा दी दक्षिण अफ्रीकी खेमे में खलबली, बनाया खास रिकॉर्ड

ब्राजील और सेनेगल दोनों टीमें गुरुवार को सिंगापुर नेशनल स्टेडियम में मैच खेलेंगी। इसके बाद रविवार को ब्राजील और नाइजीरिया की टीमें दोस्ताना मैच खेलेंगी।

Story first published: Thursday, October 10, 2019, 19:28 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+