IIND vs SA: विराट कोहली के ने किया ऐसा काम कि ट्विटर पर दीवाने हो गए फैन्स, बताया- परफेक्ट कप्तान
नई दिल्ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को कप्तान विराट कोहली की रिकार्डतोड़ पारी और रविंद्र जडेजा के 91 रनों की पारी की बदौलत अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित कर दी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 254 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये लेकिन उन्होंने एक ऐसा काम भी कर दिया जिसकी वजह से फैंस के बीच उनकी दीवानगी बढ़ गई है। विराट कोहली के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल जिस वक्त विराट कोहली ने पारी घोषित की उस वक्त दिन के 20 ओवर का खेल बाकी था और उन्हें महज 46 रनों की दरकार थी अपना पहला तिहरा शतक पूरा करने की। भरपूर मौका होने के बावजूद विराट कोहली ने अपने निजी रिकॉर्ड को दरकिनार करते हुए टीम के बारे में सोचा और पारी घोषित कर दी।
और पढ़ें: HISTORY: पाकिस्तान क्रिकेट का वो काला दिन जब 2 दिन में खत्म हुआ टेस्ट मैच
उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर कमेंटस की बाढ़ आ गई है। लोग उनकी तारीफ में परफेक्ट कैप्टन, परफेक्ट टीम प्लेयर जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। फैन्स ने विराट को ऐसा कप्तान बताया है, जो अपने रिकॉर्ड्स से पहले टीम के बारे में सोचता है। दूसरे दिन के अंत तक विराट चाहते थे कि दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा ओवर खेल सकें, जिससे उनके गेंदबाजों को भी विकेट चटकाने का मौका मिला। विराट का ये फैसला काफी सही भी साबित हुआ और दक्षिण अफ्रीका ने 33 रनों तक तीन विकेट गंवा भी दिए।
गौरतलब है कि विराट ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक एक बार भी तिहरा शतक नहीं लगाया है और पुणे टेस्ट की पहली पारी में उनके पास ऐसा करने का सुनहरा मौका था, लेकिन रविंद्र जडेजा के आउट होते ही उन्होंने पारी घोषित कर दी।
और पढ़ें: India vs South Africa: 7 हजारी क्लब में शामिल हुए विराट कोहली, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
|
ऐसे ही किंग नहीं है कोहली
एक यूजर ने लिखा, ' भारतीय कप्तान की शानदार पारी के लिए बधाई, 7 हजार टेस्ट रन, 7 दोहरे शतक और देश के लिए तिहरा शतक लगाने का मौका छोड़ना, ऐसे ही किंग नहीं है कोहली।'
|
खुद से पहले टीम को रखने वाला कप्तान
वहीं एक अन्य यूजर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए लिखा कि खुद से पहले टीम को रखने वाले कप्तान हैं विराट कोहली।
|
विराट कोहली- परफेक्ट टीम प्लेयर
एक अन्य यूजर ने लिखा,' दिन का खेल खत्म होने में 20 ओवर बाकी, 300 बनाने के लिए सिर्फ 46 रनों की दरकार, सारे मौके थे इस बड़े रिकॉर्ड को हासिल करने के लेकिन कोहली ने पारी घोषित कर दी। एक परफेक्ट टीम प्लेयर।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
