ललित मोदी का मास्टर प्लान: बेटे रुचिर के सहारे करेंगे क्रिकेट में वापसी?
नई दिल्ली। एक बार फिर से आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी चर्चा में हैं लेकिन इस बार ना तो उन्होंने किसी को लेकर कोई खुलासा किया है और ना ही इस बार उन्होंने कोई ट्वीट किया है बल्कि इस बार चर्चा में आये हैं अपने बेटे रूचिर मोदी के कारण, जिन्हें कि बड़े गुपचुप ढंग से अलवर क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।
ललित मोदी का बेटा और अलवर क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष.. ये बात हर किसी के गले नहीं उतर रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के कारण भारत से दूर इन दिनों यूके में रह रहे ललित मोदी क्या अपने बेटे के जरिये भारतीय क्रिकेट जगत में वापसी करने की है, कुछ इस तरह के सवाल लोगों के दिमाग में कौंध रहे हैं?
कौन है रूचिर मोदी?
- मात्र 22 साल के रूचिर मोदी केवल अपने पापा ललित मोदी के बेटे ही नहीं बल्कि मोदी वैंचर नाम से एक कंपनी के मालिक हैं।
- वैसे रूचिर मुंबई के 'अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे' के छात्र हैं।
- सिद्धार्थ माल्या के बेहद करीबी माने जाने वाले रूचिर उन्हीं के साथ कई देर रात की पार्टी में नजर आ चुके हैं।
- मोदी वैंचर एक पैसे कमाने वाली बड़ी कंपनी हैं।
- रूचिर के पिता भले ही भारत में ना हों लेकिन वो मुंबई के ही आलीशान घर में कड़ी सुरक्षा के बीच में रहते हैं।
- क्या है सचिन तेंदुलकर के संन्यास के पीछे का राज, क्यों पाटिल रहे चुप?
पापा के लिए एंट्री बना रहे हैं रूचिर?
रूचिर मोदी ने बड़े ही शांति पूर्वक अलवर में जमीन खरीदी और उसके बाद वो अलवर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गये। मीडिया सूत्रों के मुताबिक अब रूचिर आरसीए में प्रवेश पाना चाहते हैं, जहां उनके पापा अध्यक्ष हैं लेकिन भारत से दूर हैं।
बीसीसीआई को भनक नहीं
सबसे बड़ी बात ये है कि इस बड़े फैसले के बारे में बीसीसीआई को भनक तक नहीं लगी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हो सकता है रूचिर के सहारे ही ललित मोदी फिर से बीसीसीआई तक पहुंचना चाहते हों?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

