धर्मशाला टेस्ट: अश्विन-जडेजा-उमेश के आगे बिखरे कंगारू, सीरीज जीत के लिए भारत को चाहिए 87 रन
धर्मशाला। भारत ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को चौथी पारी में 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं।भारत को सीरीज और ये मैच जीतने के लिए मात्र 87 रनों की जरूरत है।
खास बातें
- स्टंप्स के समय लोकेश राहुल (13 रन) और मुरली विजय (6 रन) क्रीज पर थे।
- आपको बता दें कि चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 137 रनों पर सिमट गई।
- कंगारूओं ने भारत को 106 रनों का लक्ष्य दिया था।
- आज भारत की स्पिन जोड़ी आर. अश्विन और रवींद्र जडेजा ने धांसू खेल दिखाते हुए 3-3 विकेट चटकाए
- जबकि तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी तीन झटके देकर कंगारुओं की कमर तोड़ दी।
- एक विकेट भुवनेश्वर कुमार को मिला।
- हॉज का विवादित बयान- आईपीएल के लिए धर्मशाला टेस्ट नहीं खेले कोहली
- भारत को पहली पारी में बढ़त दिलाने में जडेजा ने अहम भूमिका निभाई।
- उन्होंने 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने के साथ ही रिद्धिमान साहा (31) के साथ सातवें विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी निभाई।
- उनके अलावा लोकेश राहुल (60), चेतेश्वर पुजारा (57) और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने (46) अहम योगदान दिया।
- भारत ने तीसरे दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 248 के स्कोर के साथ की थी।
- धर्मशाला टेस्ट: जडेजा ने जड़ा टेस्ट करियर का 7वां पचासा
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम पहली इनिंग में 332 रन पर ऑलआउट हो गई।
- उसे कंगारूओं पर मात्र 32 रन की लीड मिली है।
- विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने टेस्ट मैचों में पूरे किए 1000 रन
- दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट खोकर 248 रन बना लिए हैं।
- क्रीज पर रिद्धिमान साहा 10 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
- भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया से 52 रन पीछे है।
- भारतीय शेरों को नाथन लॉयन ने काफी परेशान किया, लॉयन ने 4 विकेट लिए।
- दूसरे दिन कंगारूओं ने कैसे पलटी भारत की बाजी, जानने के लिए क्लिक करें
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
