oi-Amit Kumar
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। आज मैच दूसरा दिन है। भारत ने पहला मैच 304 रनों के बड़े अंतराल से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है। दूसरा मैच जीतकर विराट सेना हर हाल में सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
पढ़ेंः- ट्रोल हुए मोईन अली, लोगों ने कहा- 'ड्राइंग इस्लाम में हराम है'
पहले दिन भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाए। भारक की ओर से शिखर धवन 35, लोकेश राहुल 57, विराट कोहली मात्र 13 रन बना सके। पहले दिन पुजारा 128 और अजिंक्य रहाणे 103 रन बनाकार नाबाद रहे थे।
पढ़ेंः- कोलंबो टेस्ट के पहले दिन का पल-पल का अपडेट
पढ़ेंः- श्रीलंका दौरा बीच में छोड़ भारत लौटे रोहित शर्मा, वजह है बड़ी
पढ़ें दूसरे दिन के खेल का LIVE स्कोर:-
श्रीलंका की पारी
भारत की पहली पारी 622/9 पर घोषित
- जडेजा 70 रन उमेश यादव 8 रन बनाकर रहे नाबाद।
- 622 के स्कोर पर भारत ने घोषित की पारी।
- जडेजा ने लगाया चौका, भारत का स्कोर 600 के पार
- 598 के स्कोर पर भारत के 9 विकेट गिरे, लगातार दो छक्के लगाकर आउट हुए शमी
- जडेजा ने जड़ी फिफ्टी, भारत बड़े स्कोर की तरफ, 70 गेंदों में बनाए 51 रन।
- 568 के स्कोर पर भारत को लगा आठवां झटका, 67 रन बनाकर साहा स्टंप आउट
- टी ब्रेक के बाद मैच शुरू, जडेजा फिफ्टी के करीब
- टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 553/7, जडेजा-साहा क्रीज पर
- साहा ने जड़ी फिफ्टी, बड़े स्कोर की तरफ भारत
- 496 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा, 20 रन बनाकर पांड्या आउट, पुष्पकुमारा ने लिया दूसरा विकेट
- 451 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, फिफ्टी बनाकर अश्विन आउट
- Video: अजिंक्य रहाणे का शतक पूरा होते ही खुशी से झूम उठीं पत्नी राधिका
- लंच के बाद खेल शुरू, बड़े स्कोर की तरफ भारत
- लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 442/5, फिफ्टी के करीब अश्विन
- अर्धशतक के करीब अश्विन, साहा भी डटे
- श्रीलंका को लग सकता है बड़ा झटका, पिछले मैच में 6 विकेट लेने वाले प्रदीप हो सकते हैं मैच से बाहर
- 413 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, 132 रन बनाकर रहाणे आउट
- रहाणे-अश्विन की सधी हुई बैटिंग, भारत का स्कोर 400 के पार
- 350 के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका, 133 रन बनाकर पुजारा LBW आउट
- दूसरे दिन का खेल शुरू, शतकवीर रहाणे-पुजारा क्रीज पर
जानना जरूरी हैः-
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
- भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
- श्रीलंका टीम प्लेइंग इलेवनः- दिमूथ करुनारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिक्वेला (कीपर), रंगना हेराथ, दिलरुवान पेरेरा, मलिंडा पुष्पाकुमारा, नुवान प्रदीप।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, August 4, 2017, 9:41 [IST]
Other articles published on
Aug 4, 2017