IPL 2019 : दिल्ली के खिलाफ छाए सुरेश रैना, दर्ज किए 3 बड़े रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) की तरफ से खेलने वाले सुरेश रैना(Suresh Raina) भले ही टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे हैं, लेकिन आईपीएल(IPL) के जरिए वो आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं। रैना ने बुधवार आईपीएल सीजन-12 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 37 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली जिसमें 1 छक्का और 8 चौके शामिल रहे। इसके साथ ही रैना ने इस मैच के दाैरान अपने नाम 3 बड़े रिकाॅर्ड दर्ज कर लिए हैं। क्या हैं वो 3 रिकाॅर्ड आइए जानें-

1. कैच का शतक
रैना ने आईपीएल में कैच का शतक पूरा कर लिया है। जी हां, रैना आईपीएल में 100 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि पृथ्वी शॉ का कैच लेते हुए अपने हुए हासिल क। अपने 100 कैच पूरे करने के लिए रैना को 10 मैचों का इंतजार करना पड़ा है। रैना के बाद दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं जिन्होंने 84 कैट लपके हैं। वहीं रोहित शर्मा 82, किरोन पोलार्ड 80 व विराट कोहली 70 कैच लपक चुके हैं।
IPL 2019: चेन्नई के लिए अगला सीजन खेलने पर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया बड़ा बयान

2. बनाया अर्धशतकों का खास रिकॉर्ड
रैना ने इस दाैरान अर्धशतकों का भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रैना ने जैसे ही अर्धशतक पूरा किया तो वह टी20 क्रिकेट में 50 या इससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले पांचवें भारतीय बन गए। टी 20 में सर्वाधिक 50 से अधिक पारी खेलने का रिकाॅर्ड विराट कोहली के नाम हैं।
ये हैं पचास बार 50+ टी20 स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1. विराट कोहली - 60 बार
2. रोहित शर्मा - 54 बार
3. शिखर धवन - 53 बार
4. गौतम गंभीर - 53 बार
5. सुरेश रैना - 50 बार

3. हर सीजन में किया यह कमाल
यह जानकर आपको हैरानी होगी कि रैना आईपीएल के हर सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले इकलाैते बल्लेबाजी हैं। इस सीजन में वह अबतक खेले 13 मैचों में 306 रन बना चुके हैं। बता दें कि आईपीएल के अभी तक 12 सीजन हो चुके हैं। उन्होंने सर्वाधिक रन आईपीएल 2013 में बनाए थे जब उनके बल्ले से 18 मैचों में 548 रन निकले थे।
शाहिद अफरीदी ने चुनी ऑल टाइम वर्ल्ड कप टीम, सचिन को नहीं दी जगह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
