टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने की थी जिस गेंदबाज की धुनाई, उसने दी विश्व कप जीत की 'दुआ'
नई दिल्ली : विश्व कप 2019 के सबसे चर्चित मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटखनी दी तो सभी पाकिस्तानी अपने फैंस और अपने देश के दिग्गज क्रिकेटरों के निशाने पर आ गए हैं। पाकिस्तानी टीम की जमकर आलोचना हो रही है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले उनकी टीम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच जिस चीज ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी हैं वह है पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का एक भारतीय क्रिकेट फैंस के ट्वीट पर दिया जवाब। जानिए उन्होंने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने की 'दुआ' की है और उनका यह ट्वीट क्यों सुर्खियां बटोर रहा है।

फैन के ट्वीट पर कह दी दिल की बात
रविवार (16 जून) को हुए भारत-पाक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 89 रनों से मात दी। भारतीय क्रिकेट फैंस की ओर से टीम इंडिया की जीत के बाद क्रिकेट फैंस की ओर से ढेर सारे शुभकामना संदेश और बधाई मिली लेकिन एक भारतीय फैन पर पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हसन अली का जवाब वायरल हो रहा है। भारतीय फैन ने टीम इंडिया की जीत के बाद लिखा "टीम इंडिया को शानदार जीत पर शुभकामनाएं, हमें जीत का ऐसा पल देने और भारतीय होने पर गर्व करवाने के लिए शुक्रिया। अब वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाएं " इस फैन के लिखे संदेश पर हसन अली ने जवाब देते हुए लिखा कि "होगी आपकी दुआ पूरी, शुभकामनाएं"।
READ MORE : शिखर धवन को लेकर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका

अख्तर ने लगाई थी हसन की 'क्लास'
हसन अली का यह ट्वीट सोशल मीडिया की सुर्खियां बन चुका है। अनजाने में ही सही हसन अली का यह ट्वीट भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। पाकिस्तानी टीम के औसत प्रदर्शन के बाद शोएब अख्तर ने एक VIDEO जारी कर कई खिलाड़ियों की क्लास लगाई थी जिसमें हसन अली का नाम भी शामिल है। हसन अली तब खासे चर्चा में आए थे जब उन्होंने वाघा बॉर्डर पर अपने दौरे में बड़ा ही आक्रामक रवैया अपनाते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगे थे, उनके बॉर्डर पर छलांग मारते हुए वीडियो वायरल हुई थी। शोएब अख्तर ने हार के बाद हसन अली के लिए कहा था बॉर्डर पर छलांगे मारने से कुछ नहीं होता,दम है तो मैदान में विकेट लेकर दिखाओ।

भारत एक मात्र अजेय टीम
टीम इंडिया ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में हुए मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों सी मात दी थी। हार-जीत के फैसले में डकवर्थ लुइस मेथड की बड़ी भूमिका रही थी। 27 सालों के विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान और टीम इंडिया सात बार आमने-सामने हुए हैं लेकिन पाकिस्तान विश्व कप में कभी भी टीम इंडिया से कोई मुकाबला नहीं जीत पाया है। पाकिस्तान टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए अब अपने सभी बचे मैच जीतने होंगे वहीं टीम इंडिया एक मात्र ऐसी टीम है जो टूर्नामेंट में अजेय है। टीम इंडिया ने अपने 4 मुकाबलों में से तीन मुकाबले जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका था।
READ MORE : टीम इंडिया से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम में पड़ी 'फूट'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
