'बी ग्रेड एक्टर हैं शोएब अख्तर', जानें क्यों मैथ्यू हेडेन ने कही यह बात
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मैदान पर अपने आक्रामक रवैये और संन्यास के बाद से अपने बेबाक बयानों के लिये जाने जाते हैं, जिनकी वजह से अक्सर विवाद होता रहता है। शोएब अख्तर की आक्रामकता के चलते उनके करियर के दौरान कई बार मैदान पर खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिलती थी फिर वो चाहे भारतीय टीम के खिलाफ हो या फिर ऑस्ट्रेलिया। ऐसे ही एक वाक्ये को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान याद किया और उन्हें बी ग्रेड मूवी का एक्टर बताया।
और पढ़ें: 'महिला क्रिकेट को हाशिये पर नहीं धकेला जायेगा', विश्व कप टालने पर बोली हीथर नाइट
मैथ्यू हेडेन ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2002 में शारजाह में खेले गये टेस्ट मैच को याद करते हुए कहा कि मेरी नजर में शोएब अख्तर बी ग्रेड मूवी के एक्टर हैं।
और पढ़ें: 19 सितंबर से शुरु होगा BCCI का घरेलू सत्र, नहीं होगा विजय हजारे, दलीप और चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन

अख्तर ने दी थी हेडेन को मार डालने की धमकी
मैथ्यू हेडेन ने शारजाह में खेले गये टेस्ट मैच में शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी और बाद में मैन ऑफ द मैच भी चुने गये। इस मैच को याद करते हुए हेडेन ने द ग्रेड क्रिकेटर पोडकास्ट में बताया कि कैसे उन्होंने अख्तर की स्लेजिंग की कोशिश को स्लेजिंग से ही काटा जिसके चलते वह खुद अपनी एकाग्रता गंवा बैठे।
उन्होंने कहा,'उदाहरण के तौर पर अख्तर, मैं उन्हें बी ग्रेड एक्टर कहूंगा। हम शारजाह में खेल रहे थे और तापमान 48 डिग्री होगा। हम जब मैदान पर उतरे तो अख्तर ने कहा कि आज मैं तुम्हें मार डालूंगा, उन्होंने यह काफी रंगीन भाषा में कहा।'

3 ओवर में बदल दिया था अख्तर का हाल
हेडेन ने बताया कि कैसे उन्होंने अख्तर की उस चुनौती का जवाब देते हुए कहा था कि अगर यह करना चाहते हो तो तुम्हारे पास सिर्फ 3 ओवर हैं।
उन्होंने कहा,' अख्तर की बात पर मैंने कहा कि दोस्त यह अच्छा है, मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं, मैंने यह और ज्यादा रंगीन भाषा में कहा। इसलिए मैंने कहा, एक चीज है पागल, तुम्हारे पास 18 गेंद हैं ऐसा करने के लिए। आपको तीन ओवर चाहिए क्योंकि इसके बाद तुम मार्शमैलो की तरह हो जाओगे जो विमान में लंबे समय तक रहता है और दूसरे छोर पर मैं रह जाऊंगा 18 गेंद बाद उसे साफ करता हुआ।'

पारी और 198 रनों से जीता था ऑस्ट्रेलिया
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू हेडेन की वजह से इस मैच में पाकिस्तान को पारी और 198 रनों से हराया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम दोनों पारियों में 100 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी थी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 59 और दूसरी पारी में 53 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने उस पारी में कुल 92.1 ओवर फेंके थे जिसमें से अख्तर ने 14 ओवर किए थे। वहीं हेडन ने 255 गेंदों पर 119 रन बनाए थे जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
