For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शेन वॉर्न का बड़ा खुलासा, बताया- सचिन के अलावा किस बल्लेबाज की दहशत ने उड़ाई नींद

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न का नाम आता है जो कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। शेन वॉर्न को दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक माना जाता है, हालांकि अपने समय के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे शेन वॉर्न को भी कुछ बल्लेबाजों से डर लगता था।

इस बारे में खुद वॉर्न ने खुलासा करते हुए बताया है कि सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही नहीं बल्कि एक और बल्लेबाज था जिसकी बल्लेबाजी के चलते उन्हें रात को बुरे सपने आते थे। स्पोर्टसकीड़ा से इस बारे में बात करते हुए शेन वॉर्न ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के अलावा ब्रायन लारा ही दूसरे ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अपनी बैटिंग के दम पर उन्हें परेशान किया था।

और पढ़ें: MI vs CSK: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

इस दौरान वॉर्न ने लारा के बल्लेबाजी टैलेंट की काफी तारीफ की और कहा,'मेरा मानना है कि मेरे समय में जो दो सबसे सबसे शानदार खिलाड़ी थे उनमें सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का नाम शामिल है। यह दोनों ही खिलाड़ी मेरे समय और इस खेल के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं। अपने करियर के दौरान मुझे इन दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने में मजा आता था। आप जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी ने मुझे कई रातों में परेशान करने का काम किया लेकिन ब्रायन लारा की बल्लेबाजी भी कम नहीं थी, उन्होंने मुझे मैदान पर कई बार मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने का काम किया है। हालांकि, कुछ समय पर मैंने इन दोनों को आउट भी किया है।'

इस दौरान शेन वॉर्न का मानना है कि सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और उनके बीच होने वाले मुकाबलों का लोग काफी लुत्फ उठाते थे और उनका मनोरंजन करने में कामयाब होने की खुशी ही अलग होती है। गौरतलब है कि शेन वॉर्न ने अपने करियर दौरान 708 टेस्ट विकेट और 293 वनडे विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: धुआंधार पारी खेलने पर मनीष पांडे बोले- ऐसी पारी का लंबे समय से था इंतजार

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें लोग बिग 3 बुलाया करते थे लेकिन, हम तीनों के बीच सालों तक चली क्रिकेट के मैदान पर जंग ने इस खेल को इंटरेस्टिंग, मजेदार बनाया। आपको पता है हम एक दूसरे के खिलाफ लगभग 20 साल तक खेले, मुझे लगता है कि लोगों ने इस लुत्फ उठाया।'

Story first published: Saturday, October 24, 2020, 5:49 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+