For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs KXIP: आईपीएल में रोहित शर्मा ने पूरे किये 5000 रन, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। वहीं मुंबई इंडियंस के लिये सलामी बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने पंजाब के खिलाफ पहले ही ओवर में आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और 5000 आईपीएल रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं।

रोेहित शर्मा ने मोहम्मद शमी के पहले ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाते ही आईपीएल करियर में अपने 5000 रन पूरे किये। वह आईपीएल के इतिहास में 5000 रनों के आंकड़े को पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज बनें।

और पढ़ें: IPL और कोरोना के चलते एक बार फिर टल गई लंका प्रीमियर लीग, जानें क्या है नई तारीख

रोहित के अलावा आईपीएल में 5000 रन बनाने का कारनामा सिर्फ विराट कोहली और सुरेश रैना ही कर सके हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गये हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर नजर डालें तो विराट कोहली इस फेहरिस्त में 5430 रनों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने वाले सुरेश रैना इस लिस्ट में 5368 रनों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं, हालांकि वह इस सीजन आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।

और पढ़ें: RR vs KKR: दुबई में थर्ड अंपायर से हुई बड़ी गलती, डेड बॉल पर दिया आउट

गौरतलब है कि इस लिस्ट में अब तक एक भी विदेशी खिलाड़ी शामिल नहीं हो सका है, हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर 4793 रनों के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं और इस सीजन 5000 रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं।

इसके अलावा इस मैच में रोहित शर्मा और उनके साथ भाग्यशाली माने जाने वाले ऑड नंबर का खास कनेक्शन भी देखने को मिला। रोहित शर्मा ने आईपीएल के अपने 5000 रन 13वें सीजन के 13वें मैच में पूरे किये। आपको बता दें कि रोहित शर्मा का ऑड नंबर के खास कनेक्शन माना जाता है, क्योंकि उन्होंने अब तक जो 4 खिताब जीते हैं वह सभी ऑड सालों 2013, 2015, 2017 और 2019 में हासिल किये हैं।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 5:26 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+