MI vs RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने बदली आरसीबी की किस्मत, हर्षल पटेल की हैट्रिक ने मुंबई के पंजे से छीनी जीत
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है जिसका 39वां मैच अबुधाबी के मैदान पर खेला गया, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने लीग में लगातार 3 हार के बाद जीत की राह फिर से पकड़ ली है। आईपीएल 2021 का पहला लेग बीच में रुकने से पहले आरसीबी की टीम को पंजाब के हाथों हार मिली थी, जिसके बाद जब दूसरा लेग शुरू हुआ तो पहले उसे कोलकाता के हाथों 9 विकेट से हार मिली तो वहीं पर सीएसके की टीम ने अगले मैच में 6 विकेट से मात दी। ऐसे में आरसीबी की टीम को मुंबई के खिलाफ इस मैच में जीत की बेहद दरकार थी।
आरसीबी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 165 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में मुंबई की टीम 11 रनों पर ऑल आउट हो गई और 54 रनों से मैच हार गई। हार की हैट्रिक के साथ ही मुंबई की टीम के लिये प्लेऑफ की राह मुश्किल होती नजर आ रही हैं। इस जीत के साथ आरसीबी की टीम ने अंकतालिका में 12 प्वाइंट के साथ अपना तीसरा पायदान बरकरार रखा है, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 7वें पायदान पर पहुंच गई है और नेट रन रेट में भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
और पढ़ें: RCB vs MI: दुबई में कोहली-मैक्सवेल ने बल्ले से मचाया धमाल, बोल्ट-बुमराह ने आरसीबी की आंधी को रोका

मुंबई ने की थी तूफानी शुरुआत
अपने पहले खिताब की तलाश में खेल रही आरसीबी की टीम को इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरना पड़ा, जहां पर ग्लेन मैक्सवेल (56), विराट कोहली (51) और केएस भरत (32) की विस्फोटक पारियों के चलते बेंगलोर की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की लेकिन जसप्रीत बुमराह (3 विकेट) और ट्रेंट बोल्ट (1 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर 165 रन ही बना सकी।
जवाब में मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा (43) और क्विंटन डिकॉक (24) ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 6.3 ओवर्स में 57 रनों की साझेदारी कर बैठी। चहल ने यहां पर डिकॉक को कैच कराकर मुंबई की टीम को पहला झटका दिया।

मैक्सवेल ने रोहित शर्मा का विकेट लेकर बदली आरसीबी की किस्मत
कप्तान रोहित शर्मा ने अपने रनों का बहाव जारी रखा और ईशान किशन (9) के साथ दूसरे विकेट के लिये 22 रनों की साझेदारी कर ली। इस बीच आरसीबी के लिये बल्ले से अर्धशतक लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल ने गेंदबाजी से भी वापसी कराने का काम किया और लय में नजर आ रहे रोहित शर्मा का विकेट चटकाया। रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में 5 चौके एक छ्क्के लगाकर 43 रनों की पारी खेली। यहां से आरसीबी की टीम ने मैच में जबरदस्त वापसी कर ली और चहल ने अगले ही ओवर में ईशान किशन को वापस पवेलियन भेज दिया।
ग्लेन मैक्सवेल ने अगले ओवर में क्रुणाल पांड्या को बोल्ड मारकर मुंबई को चौथा झटका दिया तो वहीं पर सिराज ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर मुंबई की टीम को पांचवा झटका दिया।

हर्षल पटेल ने विकेट का चौका लगाकर जिताया मैच
वहीं दूसरे लेग में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे हार्दिक पांड्या (3) भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और हर्षल पटेल की गेंद पर अपना विकेट खोकर वापस लौटे। वहीं अगली ही गेंद पर हर्षल पटेल ने कायरन पोलार्ड को बोल्ड कर मुंबई की बची हुई उम्मीदों को भी खत्म कर दिया। हर्षल पटेल ने राहुल चाहर को एलबीडब्ल्यू कर आईपीएल की अपनी पहली हैट्रिक पूरी की।
इसके साथ ही मुंबई की टीम की जीत की सारी उम्मीदें खत्म हो गई और मुंबई की पूरी टीम 111 रनों पर सिमट गई। आरसीबी के लिये चहल (3 विकेट), हर्षल पटेल (4 विकेट) और ग्लेन मैक्सवेल (2 विकेट) ने जीत की कहानी लिखते हुए 54 रनों से जीत दिलाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications