न्यूजीलैंड दौरे पर पहली T20 चुनौती में इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है भारत
नई दिल्ली: भारत का न्यूजीलैंड दौरा 24 जनवरी से पहले टी20 मुकाबले के साथ ही शुरू हो जाएगा। इस दौरे को आने वाले टी20 विश्व कप के लिए बड़ी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। इसी वजह से भारतीय टीम तीनों प्रारूप में यह दौरा करने के बावजूद सबसे ज्यादा संख्या में केवल टी20 मैच ही खेलेगी। यह पांच मैचों की टी20 सीरीज है जिसका पहला मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में होने जा रहा है।
भारतीय टीम के लिए एक बार फिर से युवाओं पर भरोसा करने का विकल्प खुला है क्योंकि शिखर धवन और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी फिटनेस समस्या के चलते दौरे पर उपलब्ध नहीं होंगे। भारत ने धवन की जगह पर टी20 सीरीज में संजू सैमसन को चुना है। ऐसे में आइए देखते हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन किस प्रकार हो सकती है-

रोहित-राहुल की ओपनिंग जोड़ी
रोहित शर्मा की सदाबहार फार्म जारी है उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे मुकाबले में निर्णायक शतक ठोका था। जबकि लोकेश राहुल एक अलग अवतार में दिखने लगे हैं। राहुल ने कंगारूओं के खिलाफ पिछली सीरीज में नंबर पांच पर भी बैटिंग करी है और ओपनिंग में भी आए हैं। उन्होंने 100 से ऊपर के स्ट्राइक रेट के साथ 48.67 की औसत से पिछली सीरीज में रन बनाए थे।
शोएब अख्तर ने दिया सहवाग को जवाब- तुम्हारे सिर पर बाल से ज्यादा मेरी जेब में माल है

विराट कोहली और मीडिल ऑर्डर
कप्तान कोहली नंबर तीन पर दिखाई देंगे। कोहली ने अपनी अंतिम सीरीज में जबरदस्त फार्म दिखाई थी और वे मैन ऑफ द मैच रहे थे।
श्रेयस अय्यर
नंबर चार पर भारत श्रेयस अय्यर को उतार सकता है। अय्यर के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत बड़े स्कोर करने का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि वे अंतिम मुकाबले में लय हासिल करते नजर आए थे। पांच मैचों की टी20 सीरीज में अय्यर एक बार फिर से नंबर 4 पर खुद को मजबूत दावेदार साबित करने उतरेंगे।
ऋषभ पंत
पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में चोट के बाद बाकी दो मुकाबलों में नहीं खेले थे और राहुल ने कीपिंग की थी। ऐसे में भारत के पास पंत की जगह पर मनीष पांडे को खिलाने का भी मौका है लेकिन पंत को मिलते हुए मौको और विश्व कप जैसी परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय टीम नियमित कीपर के तौर पर पंत को बैक करना चाहेगी। ऐसे में पंत 5वें नंबर पर उतर सकते हैं।

ऑलराउंडर्स- शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर
विराट कोहली वनडे मैचों में 6 बल्लेबाजों और 5 गेंदबाजों के संयोजन के साथ गए थे। लेकिन टी20 में वे 5 बल्लेबाजों, 2 ऑलराउंडर्स और 4 गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं। हमने पहले भी देखा है कि भारत ने शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को पहले भी खिलाया है।
पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले वायरल हो रहा है बांग्लादेशी खिलाड़ी का ये ट्वीट

बॉलिंग डिपार्टमेंट-
गेंदबाजी में भारत उसी साइड के साथ उतर सकता है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरी थी। ऐसे में भारत अपने पहले स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव के साथ उतरता है तो आश्चर्य नहीं होगा।
जबकि तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी की पैनी गेंदबाजी का कॉम्बिनेशन देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है।
बल्लेबाज को स्लेजिंग के दौरान उतर गया गेंदबाज का जबड़ा, खुला रह गया मुंह
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
