For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जिस गेंदबाज की विराट ने की थी खूब धुनाई, जानिए उसने कोहली के बर्ताव को लेकर क्या कहा

नई दिल्ली। विराट कोहली और टिम पेन के बीच पर्थ टेस्ट में काफी गहमागहमी देखने को मिली थी। दोनों ही कप्तानों की ओर से एक-दूसरे के ऊपर शब्दबाण चलाए गए जिनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह से वायरल हुए थे। एक दूसरे से बात करते-करते कोहली और पेन में नौबत फिजिकल कॉन्टेक्ट तक आ गई थी। हालांकी पोस्ट मैच कांफ्रेस में दोनों ही कप्तानों ने इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया था और कहा था कि ये सब मर्यादाओं के अंदर था।

मिशेल जॉनसन की लगाई आलोचनाओं की झड़ी

मिशेल जॉनसन की लगाई आलोचनाओं की झड़ी

यहां तक की कंगारू कोच जस्टिन लैंगर भी कप्तानों की राय से सहमत दिखे। लेकिन एक बड़े कंगारू गेंदबाज मिशेल जॉनसन की राय इस मामले पर कुछ और है। पूर्व तूफानी कंगारू तेज गेंदबाज जॉनसन ने दूसरे टेस्ट में कोहली के बर्ताव को 'अपमानजनक' और 'मूर्खतापूर्ण' बताया है। जॉनसन ने ये बात अपने एक कॉलम मे लिखी हैं।

IPL Auction 2019 : कौन है आईपीएल इतिहास का सबसे युवा करोड़पति खिलाड़ी प्रयास राय बर्मन

'पेन से आंख नहीं मिला पाए कोहली'

'पेन से आंख नहीं मिला पाए कोहली'

जॉनसन ने कोहली की आलोचनाओं की झड़ी लगाते हुए लिखा, 'मैच के अंत में आप एक-दूसरे से आंख मिलाने, हाथ मिलाने और यह कहने की स्थिति में होने चाहिए कि शानदार मुकाबला रहा। जबकी कोहली ने पेन के साथ ऐसा नहीं किया। उन्होंने पेन से हाथ तो मिलाया, लेकिन उनकी आंखें कहीं और थी। ये अपमानजनक व्यवहार है। मुझे तो ये व्यवहार बेवकूफाना लगा।' जॉनसन ने कहा कि भारतीय कप्तान अपने उन शब्दों पर कायम नहीं रहे जब उन्होंने कहा था कि हम लोग सीरीज में स्लेजिंग की शुरूआत नहीं करेंगे।

खेल से संन्यास और IPL नीलामी के पहले राउंड में नहीं बिकने को लेकर युवराज ने कही बड़ी बात

'दर्शको का अभिवादन भी नहीं लिया कोहली ने'

'दर्शको का अभिवादन भी नहीं लिया कोहली ने'

कोहली का यह कहना भी गलत है कि वे बदल चुके हैं और पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आए कोहली से ये वाला कोहली भी अलग नहीं है। जॉनसन ने कोहली के पहली पारी में शतक बनाकर पैवेलियन लौटते समय दर्शको का अभिवादन नहीं लेने की भी आलोचना करते हुए कहा, ' दर्शक आपके लिए खड़े होकर तालियां बजा रहे थे, लेकिन आपने उनका अभिवादन स्वीकार नहीं किया।' बता दें कि पर्थ टेस्ट की पहली पारी में कोहली विवादापस्द तरीके से कैच आउट करार दिए थे। जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ते समय नाखुशी जाहिर की थी।

Story first published: Thursday, December 20, 2018, 13:14 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+