शार्दुल-नटराजन के बाद अब सिराज को मिली एसयूवी थार, आनंद महिंद्रा को कहा- थैंक्यू

Mohammed Siraj received Mahindra's New SUV THAR After T natarajan Shardul thakur says Thank you: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि अपने प्रदर्शन से सभी को अभिभूत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया दोरे पर मोहम्मद सिराज के शानदार प्रदर्शन से ऑटोमोबिल बिजनेसमैन और महिंद्रा कंपनीज के मालिक आनंद महिंद्रा ने उन्हें थार एसयूवी गाड़ी गिफ्ट करने का वादा किया था जिसे उन्होंने अब पूरा कर दिया है। आनंद महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने वाले 5 भारतीय डेब्यूटेंट को नई एसयूवी थार देने का वादा किया था जिसे अब वो पूरा कर रहे हैं।

मोहम्मद सिराज ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जहां पर उनकी नई एसयूवी थार के साथ उनके भाई और मां खड़े नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: अगर IPL के दौरान खिलाड़ियों को हुआ कोरोना तो वापसी करना कितना मुश्किल, जानें क्या है नियम

इस फोटो को शेयर करते हुए मोहम्मद सिराज ने लिखा, 'मैं इस खूबसूरत महिंद्रा थार को पाकर बेहद खुश हूं, इस समय मेरे पास शब्द नहीं है इसे बयान करने के लिये, मैं आनंद महिंद्रा सर को दिल से थैंक्स कहना चाहूंगा इस तोहफे के लिये। दुर्भाग्यवश मैं वहां पर इसे लेने के लिये खुद मौजूद नहीं हूं, इस कारण मेरी जगह मेरे बड़े भाई और मां इस बेहतरीन गिफ्ट को रिसीव कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज से आनंद महिंद्रा की ओर से भेजा गया यह गिफ्ट तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन को मिल चुका है। जहां शार्दुल ठाकुर ने गिफ्ट को पाने के बाद आनंद महिंद्र को थैंक्यू कहा तो वहीं पर टी नटराजन ने उनके इस तोहफे के बदले रिटर्न गिफ्ट भेजने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2021: संजू सैमसन से पहले यह 5 खिलाड़ी कर चुके हैं राजस्थान की कप्तानी, जानें कौन रहा बेस्ट

आपको बता दें कि टी नटराजन ने रिटर्न गिफ्ट के रूप में गाबा में खेले गये अपने डेब्यू टेस्ट मैच की जर्सी को आनंद महिंद्रा को रिटर्न गिफ्ट में भेजने का काम किया है। एसयूवी थार पाने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और टी नटराजन के अलावा शुबमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर का नाम भी शामिल है।

Story first published: Sunday, April 4, 2021, 16:56 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+