
विश्व कप के बाद अलविदा कह सकते हैं धोनी
इसके बावजूद ऐसा लग रहा है कि धोनी विश्व कप के बाद अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। विश्व कप 2019 के दौरान ही युवराज सिंह और अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पहले ही छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। इसके अलावा धोनी का ट्रैक रिकॉर्ड अप्रत्याशित फैसले लेने वाला भी रहा है। उन्होंने साल 2014 में अचानक ही टेस्ट क्रिकेट से भी तुरंत संन्यास की घोषणा कर दी थी। वहीं, जनवरी 2017 में उन्होंने सीमित ओवरों के खेल से कप्तानी भी छोड़ दी थी। समाचार एंजेसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट बताया है कि इस विश्व कप में भारत का अंतिम मैच धोनी का भी अंतिम मैच हो सकता है। हालांकि एक बार फिर से बता दें कि इस खबर की पुष्टी नहीं की गई है।
बर्मिंघम में टीम इंडिया को मिली 87 साल की 'फैन ऑफ द मैच', कोहली ने लिया जीत का आशीर्वाद

BCCI के सीनियर अधिकारी का खुलासा
पीटीआई रिपोर्ट ने बुधवार को कहा, 'अगर भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो 14 जुलाई को लॉर्ड्स का मैदान धोनी की विदाई के लिए आदर्श स्थितियां प्रदान करेगा।' बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से आगे कहा, 'आप धोनी के बारे में कभी कोई आकलन नहीं लगा सकते। लेकिन विश्व कप के बाद धोनी का भारत के लिए खेलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने क्रिकेट के तीनों फार्मेट से अपनी कप्तानी छोड़ने का फैसला तुरंत किया था इसलिए इस समय धोनी के किसी फैसले पर भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है।' बताया जा रहा है कि बीसीसीआई और टीम प्रबंधन फिलहाल किसी भी संवेदनशील मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता। टीम का पूरा ध्यान इस समय सेमीफाइनल पर लगा हुआ है।

क्या फिर ब्लू जर्सी में कभी नहीं दिखेंगे कैप्टन कूल..
इस दौरान इस अधिकारी ने यह भी बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद टीम मैनेजमैंट को धोनी के ऊपर फैसला लेना था। उस समय सबने यही फैसला किया कि धोनी को विश्व कप 2019 तक टीम में रखा जाएगा। अधिकारी ने आगे कहा, 'धोनी ने उस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन भारत सेमीफाइनल तक पहुंचा था इसलिए ये चीजें उस समय छुप गई थी।' इसी दौरान पीटीआई ने एक भारतीय खिलाड़ी के हवाले से यह भी कहा- 'कोई भी धोनी को संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है लेकिन यह धोनी को भी पता है कि विश्व कप के बाद चीजें पहले जैसी नहीं रहने वाली हैं।' आपको बता दें कि धोनी ने अभी विश्व कप 2019 के 8 मैचों में 7 पारियां खेलकर 223 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 93 का रहा है।
बांग्लादेश की हार के बाद पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है गणित


Click it and Unblock the Notifications
