
धोनी ने यूं चली चाल
यह वाक्या उस समय देखने को मिला जब किरोन पोलार्ड मुंबई के लिए 19वां ओवर फेंकने आए। मुंबई का उस समय स्कोर 5 विकेट खोकर 131 था। ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने थर्ड मैन की ओर शाॅट खेला। इस पर पांड्या ने 1 रन लिया। बाउंड्री से फिल्डर ने धोनी की ओर गेंद थ्रो की लेकिन धोनी ने चाल चलते हुए गेंद हाथों से लपक लेने के बाद जानबूझ कर गेंद आगे की ओर फेंक दी। इसी दाैरान पांड्या फिर रन लेने के लिए दाैड़े लेकिन सही वक्त पर किरोन पोलाॅर्ड ने उन्हें रन लेने के लिए मना कर दिया। इसके बाद पांड्या वापस क्रीज पर दाैड़े वहीं चालाकी दिखा रहे धोनी उछलकर गेंद को विकेट की ओर मारा लेकिन वह चूक गए। यह तो शुक्र है धोनी का थ्रो विकेट से नहीं लगा, वरना पांड्या उनकी चाल में फंसकर पवेलियन लाैट जाते।
IPL 2019: धोनी को पहली हार देने पर यह क्या बोल गए रोहित शर्मा, पड़ सकता है भारी
|
फिर पांड्या ने लगाई क्लास
धोनी को पांड्या के खिलाफ यह चाल चलना चेन्नई पर भारी पड़ गया। पांड्या ने इसके बाद तूफानी पारी खेल डाली। उन्होंने 8 गेदों में 1 चाैके व 3 छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बना डाले। वानखेड़े में हुए इस मुकाबले में मुंबई ने पांड्या की बदाैलत चेन्नई(Chennai) को 37 रनों से मात दी। मुंबई की यह 4 मैचों में दूसरी जीत रही, वहीं चेन्नई को लगातार तीन जीत के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के जीत के हीरो पांड्या रहे जिनकी मदद से टीम 170 रन बना सकी। जवाब में चेन्नई टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। पांड्या ने बैटिंग के बाद अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकटे झटके, जिसकी बदाैलत उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड से नवाजा गया।
नेहरा को सताने लगी RCB की चिंता, विराट कोहली को दी यह खास सलाह
नीचे वीडियो में देखें धोनी की चालबाजी
|
धोनी की तरह हैलिकाॅप्टर शाॅट भी जड़ा
पांड्या के बल्ले से यह शाॅट उस समय देखने को मिला जब ड्वेन ब्रावो 19वां ओवर फेंकने आए। ओवर की चाैथी गेंद ड्वेन ब्रावो ने याॅर्कर फेंकी। यॉर्कर बॉल को लो फुलटॉस में तब्दील करते हुए पांड्या ने हैलिकाॅप्टर शाॅट खेल गेंद को सीधे गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। यह छक्का 91 मीटर लंबा रहा, जिसे देखने के बाद पांड्या भी झूम उठे। पांड्या के बल्ले से निकले इस शाॅट को देखते ही पूरा स्टेडियम भी खुशी से झूम उठा। नजारा ऐसा था जैसे धोनी ने शाॅट लगाया हो। वहीं विकेट के पीछे खड़े धोनी सबकुछ देखते ही रह गए।


Click it and Unblock the Notifications
