जब टिम पेन के फैसले ने राहुल द्रविड़ की दिलाई याद, जिसके बाद महीनों तक सचिन ने नहीं की थी बात
नई दिल्ली। एडिलेड के मैदान पर टिम पेन ने जैसे ही पाकिस्तान के खिलाफ पारी घोषित की फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस मैच में तिहरा शतक लगा चुके थे और यह साफ था कि अगर 10-15 ओवर वह और खेलते तो वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ टेस्ट क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। डेविड वॉर्नर ने 418 गेंदों का सामना किया और 39 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 335 रन बनाये।
और पढ़ें: AUS vs PAK: ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके वॉर्नर, लोगों ने ट्विटर पर लगाई टिम पेन की क्लास
हालांकि इस दौरान उन्होंने मार्क टेलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये। बावजूद इसके टिम पेन का यह फैसला फैन्स के लिये निराशा लेकर आया जिन्हें उम्मीद थी कि शायद वह ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रचेंगे।
और पढ़ें: फारुख इंजीनियर-अनुष्का शर्मा विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुुप्पी, जानें क्या बोले
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के फैसले ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के उस फैसले की याद दिला दी जिसके चलते मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पहली बार मैदान पर गुस्से में देखा गया और उन्होंने अगले कुछ महीनों तक उनसे बात नहीं की।

दोहरा शतक लगाने से चूक गए थे सचिन तेंदुलकर
पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान के मैदान का वह मैच सभी को याद होगा जिसमें वीरेंदर सहवाग ने तिहरा शतक लगाया था लेकिन इस मैच में राहुल द्रविड़ का विवादित फैसला भी सामने आया था जिसकी वजह से काफी दिनों तक दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन रही।
दरअसल मैच में भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और वीरेंदर सहवाग के तिहरे शतक की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 675 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। उल्लेखनीय है जब राहुल द्रविड़ ने यह पारी घोषित की उस वक्त सचिन तेंदुलकर अपने दोहरे शतक से सिर्फ 6 रन दूर थे और 194 के स्कोर पर उन्हें मैदान से वापस आना पड़ा।

गुस्से में थे सचिन तेंदुलकर
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सचिन तेंदुलकर को पहली बार गुस्से में देखा गया था। जब वह मैदान से लौट रहे थे गुस्से में उनका चेहरा तमतमा रहा था। अपने शांत स्वभाव के लिए मशहूर सचिन तेंदुलकर ने इसके चलते काफी समय तक राहुल द्रविड़ से बात नहीं की। राहुल द्रविड़ के इस फैसले पर काफी विवाद हुआ, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की। दोनों दिग्गज खिलाड़ी भले ही इस विवाद से काफी आगे निकल गये हों लेकिन टिम पेन के इस फैसले ने फैन्स के जेहन में इस याद को एक बार फिर ताजा कर दिया।

भारत को मिली थी पारी से जीत
राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस मैच को पारी और 52 रनों से जीता था और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में बढ़त हासिल की थी। भारत के पहली पारी में बनाये 675 रन के जवाब में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 407 और फिर दूसरी पारी में फॉलोऑन करकते हुए 216 रन पर सिमट गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
