Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Viral Video: लक्ष्मण ने शेयर किया दिव्यागं बच्चे का वीडियो, गेंदबाजी देख रह जायेंगे हैरान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच लोगों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जहां कई लोगों का काम रुक जाने से उनके खाने के लाले पड़े हैं तो वहीं रोज कमाकर खाने वाले प्रवासी मजदूर वापस अपने घर जाने के लिये रोज मीलों पैदल यात्रा करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों का अपने मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाये रख पाना थोड़ा नामुमकिन सा लगता है। हालांकि भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख कर न सिर्फ आपका मनोबल बढ़ेगा बल्कि मुश्किलों के बावजूद हार न मानने के जज्बे को सलाम भी करेंगे।

और पढ़ें: खेलों इंडिया के 2749 खिलाड़ियों की मदद के लिये SAI ने जारी किये 8.25 करोड़ रुपये

दरअसल वीवीएस लक्ष्मण ने जो वीडियो शेयर किया है वह एक दिव्यांग बच्चे का है, जिसके हाथों में समस्या होने के बावजूद यह लड़का नेट्स पर शानदार गेंदबाजी करता नजर आ रहा है। यह दिव्यांग बच्चा जिस अंदाज में सामने वाले खिलाड़ी को गेंद फेंकता है उसे देखकर बड़े से बड़ा खिलाड़ी दांतो तले उंगलियां दबा लेगा। बच्चे के जज्बे को देखकर लक्ष्मण भी उसके मुरीद हो गये।

अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लक्ष्मण ने लिखा,'इंसान का जज्बा उसकी क्षमता, दृढ़ता और साहस है जिसे कोई भी स्थिति चुरा नहीं सकती। इसी ताकत की भावना को सलाम।'

और पढ़ें: पाकिस्तान प्लेन क्रैश पर साइना ने किया ट्वीट, लोगों ने पूछा- मजदूर के मरने पर क्यों नहीं बोली

गौरतलब है कि लक्ष्मण की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। इस वीडियो को पसंद करने वालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे कप्तान मिताली राज भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि वीवीएस लक्ष्मण की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो में एक साथ कई दिव्यांग खिलाड़ी अभ्यास करते नजर आ रहे हैं, जहां मुख्य रूप से यह बच्चा गेंदबाजी कर रहा है तो वहीं दूसरा बच्चा बल्लेबाजी कर रहा है। इतनी ही नहीं इन बच्चों की फील्डिंग देखकर कोई फिट खिलाड़ी भी हैरान रह जायेगा।

और पढ़ें: BCCI ने शेयर किया जेमिमा रोड्रिगेज का म्यूजिकल VIDEO, सुनाया पुराने गानों का मैशअप

उल्लेखनीय है कि वीवीएस लक्ष्मण की ओर से शेयर किये वीडियो के बारे में अब तक पता नहीं चल सका है कि वो कहां से है और किसका है। इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण ने रणजी ट्रॉफी की उपविजेता टीम बंगाल के बल्लेबाजों के लिए एक ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया था। इस दौरान उन्होंने मानसिक पहलुओं पर जोर दिया था।

देखें वीडियो:

Story first published: Monday, May 25, 2020, 14:43 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+