For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

खेलों इंडिया के 2749 खिलाड़ियों की मदद के लिये SAI ने जारी किये 8.25 करोड़ रुपये

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते लोगों को इस वक्त न सिर्फ घरों में रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है बल्कि आर्थिक समस्याओं से भी गुजरना पड़ रहा है। हाल ही में नेशनल लेवल की महिला फुटबॉल खिलाड़ी नेहा को पेट पालने के लिये सब्जी बेचने के लिये मजबूर देखा गया तो वहीं हॉकी में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके गोपी को फूल बचते हुए देखा गया। खिलाड़ियों की ऐसी दुर्दशा की खबरें सामने आने के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने आगे बढ़कर मदद करने का ऐलान किया।

इसके लिये साइ ने रविवार को खेला इंडिया मुहिम से जुड़े देश भर में 2749 खिलाड़ियों की आर्थिक मदद के लिये 8.25 करोड़ रुपये का फंड रिलीज किया है। साई के अनुसार खेलों इंडिया से जुड़े सभी 2749 खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट में 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे खाते में पहुंच जायेगी।

और पढ़ें: BCCI ने शेयर किया जेमिमा रोड्रिगेज का म्यूजिकल VIDEO, सुनाया पुराने गानों का मैशअप

साइ की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार,'खिलाड़ियों के बैंक खातों में 22 मई 2020 को धनराशि भेज दी गयी थी। कुल 2893 खिलाड़ियों को यह धनराशि दी जाएगी। बाकी बचे 144 खिलाड़ियों की धनराशि मई के आखिर तक खातों में जमा कर दी जाएगी।'

गौरतलब है कि साइ की ओर से जारी की गई यह राशि खिलाड़ियों के लिये पहले तिमाही का भत्ता है जिसमें अपने होमटाउन की यात्रा, खाने का खर्चा और खिलाड़ियों के अन्य खर्चे भी शामिल हैं। प्रेस रिलीज के अनुसार साई ने 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 21 खेलों के खिलाड़ियों को यह भत्ते दिये गये हैं।

और पढ़ें: IPL नीलामी के 5 महीने बाद अश्विन ने तोड़ी चुप्पी, बताया KXIP छोड़ क्यों थामा दिल्ली का हाथ

इसमें सबसे ज्यादा खिलाड़ी महाराष्ट्र से शामिल हैं जिनमें 386 खिलाड़ी हैं। उसके बाद हरियाणा (381), दिल्ली (225), पंजाब (202) और तमिलनाडु (165) का नंबर आता है। आपको बता दें कि खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत हर खिलाड़ी सालाना एक लाख 20 हजार रुपये स्कॉलरशिप के तहत दिये जाने का प्रावधान है।

Story first published: Monday, May 25, 2020, 14:42 [IST]
Other articles published on May 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+