For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

AUS vs NZ: शेन वॉर्न की नसीहत पर भड़के नॉथन लॉयन, कहा-सवाल ही नहीं पैदा होता

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिन गेंदबाज नॉथन लॉयन को पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न ने ऐसी सलाह दी कि गोट के नाम से मशहूर यह गेंदबाज उखड़ गया। दरअसल शेन वॉर्न ने सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिनर नॉथन लॉयन को सिडनी टेस्ट से आराम लेने की बात कही थी ताकि आखिरी मैच में लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को अंतिम 11 में शामिल किया जा सके।

वॉर्न की इस बात पर लॉयन खफा हो गये है और दो टूक अंदाज में कहा कि क्या आप कभी अपने करियर के दौरान स्टुअर्ट मैकगिल को मौका देने के लिये बाहर बैठे थे। क्या आपने नये गेंदबाजों को मौका देने की कोशिश की थी।

और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में ICC, टेस्ट चैम्पियनशिप पर पड़ेगा असर

लियोन ने कहा, 'क्या वार्न कभी विश्राम चाहते थे ताकि स्टुअर्ट मैकगिल को मौका मिल सके? मैं विश्राम नहीं लूंगा। मैं कभी किसी ऐसे आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से नहीं मिला जो विश्राम लेना चाहता हो। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि मिच स्टार्क, पैट (कमिन्स) या पैटो (जेम्स पैटिनसन) कहें कि उन्हें विश्राम की जरूरत है।'

मेलबर्न में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल करने वाले नॉथन लियोन ने कहा कि सिडनी टेस्ट में उनके बाहर बैठने का सवाल ही नहीं उठता। शेन वॉर्न जब खेला करते थे तो मैकगिल को बहुत कम मिले।

और पढ़ें: AUS vs NZ: ट्रेंट बोल्ट की जगह टीम में शामिल हुआ 35 साल का यह स्पिनर, जानें कैसा है रिकॉर्ड

गौरतलब है कि शेन वार्न ने कहा था कि अगर चयनकर्ता इस तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिये एक स्पिनर का चयन करते हैं तो उन्हें लॉयन को बाहर बिठा कर स्वेपसन को डेब्यू करने का मौका देना चाहिए।

उन्होंने कहा था, 'मिशेल स्वेपसन को टेस्ट मैच का अनुभव दिलाने के लिये उन्हें मौका देना चाहिए। मेरा मानना है कि इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।'

और पढ़ें: Wisden ने जारी की टी20 टीम ऑफ डिकेड, विराट कोहली समेत 2 भारतीय शामिल, पाकिस्तान को फिर नहीं मिली जगह

आपको बता दें कि क्वीन्सलैंड के स्वेपसन को सिडनी टेस्ट के लिये ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है जहां परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल होती हैं। स्वेपसन ने मेलबर्न में वार्न से 'टिप्स' लिये थे।

Story first published: Monday, December 30, 2019, 19:54 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+