T20 WC में बरसने को तैयार 360 डिग्री पर चौके-छक्के, डिविलियर्स की वापसी पर बड़ी खबर
नई दिल्ली: एबी डिविलियर्स ने आखिरकार मंगलवार को अगले विश्व कप यानी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी है।
ब्रिस्बेन हीट के साथ अपने बीबीएल डेब्यू में 32 गेंदों में 40 रन बनाने के बाद, 35 वर्षीय ने कहा कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) में पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के निदेशक बनाए जाने के बाद नई संरचना की संभावना बन गई है जो बहुत आकर्षक लग रहा है।

टी-20 वर्ल्ड कप में डिविलियर्स की एंट्री पर गंभीरता से चर्चा
"बहुत कुछ है जो वास्तविकता बनने से पहले होना चाहिए," डी विलियर्स ने कहा।
डिविलियर्स ने विश्व कप टी20 खेलने के बारे में कहा, "मुझे अच्छा लगेगा। मैं मार्क बाउचर, ग्रीम स्मिथ और फाफ से वापसी के लिए बात कर रहा हूं, हम इसे पूरा करने के लिए उत्सुक हैं। "
हार्दिक पांड्या ने गार्ड की मदद करके जीता दिल, कोहली के शॉट से हुआ था घायल
डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए मई 2018 में कोई मैच खेला था। वे तमाम उम्मीदों के बाद भी अपनी वापसी को लेकर पैर जमीन पर रखना चाहते है।

अभी पैर जमीन पर रखना चाहते हैं एबी
उन्होंने कहा, "यह अभी भी एक लंबा रास्ता है, और बहुत कुछ हो सकता है - आईपीएल आ रहा है, मुझे अभी भी उस फार्म में होना चाहिए। इसलिए मैं अपना नाम डाल रहा हूं और उम्मीद करता हूं सब कुछ सही तरह से हो जाए।
"यह एक बार फिर गारंटी नहीं है। मैं अपने आप को या अन्य लोगों को निराश नहीं करना चाहता, इसलिए अभी के लिए मैं केवल लो प्रोफाइल रखने का प्रयास करने जा रहा हूं, कोशिश करूंगा की सबसे अच्छा क्रिकेट खेलूं जो मैं कर सकता हूं और फिर देख सकता हूं कि वर्ष के अंत में क्या होता है। "

50 ओवर की तरह इस बार मना करने के चांस कम-
डिविलियर्स ने पिछले साल ही एक अंतरराष्ट्रीय वापसी की कोशिश की थी जब उन्होंने कथित तौर पर आईसीसी विश्व कप के लिए खुद को उपलब्ध कराया था। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
लेकिन हाल के महीनों में देश के क्रिकेट प्रबंधन में लोग बदलने के कारण डिविलियर्स को अपनी वापसी की संभावना भी नजर आ रही है।
2 साल के गैप के बाद सानिया मिर्जा ने जीत के साथ की कोर्ट में वापसी
उन्होंने कहा, "बहुत सारे खिलाड़ी (सीएसए से जुड़े) हैं, जिनके साथ मैं खेला करता था। तो यह अतीत की तुलना में संवाद करने के लिए बहुत आसान है," उन्होंने कहा।

CSA मैनेजमेंट डिविलियर्स के साथ-
CSA में हालिया उथल-पुथल के कारण, मार्क बाउचर को नए मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया, स्मिथ को नए निदेशक के रूप में और जैक्स कैलिस को नए बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में भर्ती किया गया।
"इसका मतलब यह नहीं है कि सब कुछ एकदम से होने जा रहा है, लेकिन यह निश्चित रूप से यह पहले से आसान है और जिस तरह से बात हो रही है उससे लगता है हर कोई इस समय दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को लेकर संजीदा है।"
पिछले महीने अफ्रीकी कप्तान डु प्लेसिस ने खुद डिविलियर्स की वापसी पर बात की थी। डु प्लेसिस ने पिछले महीने कहा, "लोग चाहते हैं कि एबी खेले और मैं अलग नहीं हूं। ये बातें दो या तीन महीने पहले से ही हो रही हैं।"

डिविलियर्स के होने से शानदार होगा WC
इसके अलावा कोच मार्क बाउचर ने भी इस बारे में बात की थी। मार्क बाउचर ने कहा कि वो एबी डिविलियर्स समेत अन्य खिलाड़ियों को संन्यास से वापस लौटने का अनुरोध करेंगे ताकि साउथ अफ्रीका की टीम 2020 टी20 विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर सके।
एक इंटरव्यू के दौरान मार्क बाउचर ने कहा,'जब आप विश्व कप में जाते हैं तो आप चाहते हैं कि आप अपने सबसे धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरें। मैं मानता हूं कि डि विलियर्स हमारे सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और ऐसे में उनसे वापसी के लिए कहा जा सकता है। मैं अभी इसी काम में लगा हूं और हो सकता है कि आने वाले समय में मैं उनसे वापसी के लिए अनुरोध करूं। साथ ही मैं कुछ अन्य खिलाड़ियों से भी इसी तरह का अनुरोध कर सकता हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
