
टूर्नामेंट में खेलने वाले थे दिग्गज खिलाड़ी
उल्लेखनीय है कि नेपाल में होने वाली इस टी20 लीग में क्रिस गेल, होम स्टार संदीप लमिछाने और मोहम्मद शहजाद समेत कई खिलाड़ी नजर आने वाले थे। नेपाल में अभी तक सिर्फ एक केस ही कोरोना वायरस ग्रस्त मिला है, जिसके बाद देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए किसी भी तरह की भीड़ को एकत्रित होने पर मनाही कर दी है और इसी के चलते यह टी20 लीग भी स्थगित हुई है।

जल्द करेंगे दूसरी तारीखों का ऐलान
लीग के मैनेजिंग डायरेक्टर आमिर अख्तर ने बयान जारी करते हुए कहा कि हम सभी इस सूचना को देते हुए दुखी हैं कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए और नेपाल और दूसरे देश के खिलाड़ियों के हितों का ध्यान रखते हुए इस लीग को अस्थायी समय के लिये स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा,' हम नेपाल सरकार को उसके समर्थन और निर्देशन के लिये धन्यवाद करना चाहेंगे जो कि इतने मुश्किल भरे समय में हमारे साथ पूरी तरह से खड़ा है और मार्गदर्शन कर रहा है। मैं इस बात के लिये सुनिश्चित करना चाहूंगा कि जैसे ही परिस्थिति कंट्रोल में आती है हम 2020 के सीजन का आगाज करेंगे। यह नेपाल के इतिहास का ऐसा इवेंट होगा जो कि अब से पहले कभी नहीं हुआ।'

अब तक 3 हजार से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
आपको बता दें कि कोरोना वायरस को पहली बार चीन के वुहान में पाया गया जहां पर इस वायरस के चलते 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 94 हजार से ज्यादा लोग दुनिया भर में इसका शिकार बन चुके हैं। यह वायरस चीन, इटली, कोरिया, जापान और इरान में अब तक सबसे ज्यादा तेजी से फैल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
