
पाकिस्तान से जीतक 70 प्रतिशत पर खत्म करेगी न्यूजीलैंड
इस नियम के आने के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम (296 अंक) 82.2 जीत प्रतिशत के साथ टॉप पर है तो वहीं भारतीय टीम (360 अंक) 75 जीत प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिली रिकॉर्ड जीत ने भारतीय टीम के लिये मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
न्यूजीलैंड की टीम को अगले साल होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अगर कीवी टीम इस सीरीज में भी जीत हासिल करती है और पाकिस्तान को क्लीन स्वीप करती है तो वो वह अंक तालिका में 70 जीत प्रतिशत के साथ खत्म करेगी।

टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हो सकती है भारतीय टीम
वहीं भारतीय टीम को पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और फिर अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरान अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में हार जाती है और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल कर लेते हैं तो अंकतालिका में उनके 480 अंक हो जायेंगे लेकिन जीत प्रतिशत घटकर 66.67 प्रतिशत हो जायेगा।
वहीं अगर वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से जीत हासिल करती है और इंग्लैंड की टीम को 5-0 से हराती है तो भारत के 510 अंक हो जायेंगे और वो 70.83 प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड टीम से थोड़ा आगे निकल जायेंगे। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों में जीत और 2 को ड्रॉ कराने में कामयाब रहती है तो उसका जीत प्रतिशत 500 अंको के साथ सिर्फ 69.33 ही हो पायेगा और वो न्यूजीलैंड से इस मामले में पीछे रह जायेगी और टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जो टीम पहले पायदान पर टिकी थी वो सबसे ज्यादा अंक होने के बावजूद फाइनल मैच से बाहर हो जायेगी।

भारत पर भारी पड़ा है आईसीसी का नया प्वाइंट सिस्टम
आईसीसी के नये नियम के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते जो मैच नहीं हो सके हैं उन्हें ड्रॉ मान लिया गया है। इसी बात का ऑस्ट्रेलिया समेत बाकी टीमों को फायदा हुआ है। वहीं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की रेस में बने रहने के लिये भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करना बहुत जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications
