For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड ने 20 खिलाड़ियों को थमाया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, इन 2 प्लेयर्स को पहली बार मिला करार

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस बार 20 खिलाड़ियों सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है जिसमें 2 ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें पहली बार कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कीवी टीम के लिये सीमित ओवर्स में बल्लेबाजी कर रहे ग्लेन फिलिप और हरफनमौला खिलाड़ी डेरिल मिशेल को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है जबकि टेस्ट स्पिनर एजाज पटेल को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा बनने वाले एजाज पटेल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखने का कारण उनकी चोट है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि बीते साल वो ज्यादातर समय चोटिल रहे जिसकी वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल नहीं कर सके।

और पढ़ें: 'भारतीय होने के चलते कहना पड़ता है महान', माइकल वॉन ने कोहली-विलियमसन को लेकर फिर दिया विवादित बयान

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट को कीवी टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड और चयनकर्ता गाविन लार्सन ने तैयार किया है। इस दौरान खिलाड़ियों का तीनों प्रारूप में प्रदर्शन आंकते हुए उन्हें रैंक किया गया है। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड के लिये टी20 प्रारूप में डेब्यू करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 12 पारियों में 185 की स्ट्राइक रेट और 40.66 की औसत से 336 रन बनाने का काम किया, जिसके चलते उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया।

वहीं पर डेरिल मिशेल ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी टेस्ट और वनडे प्रारूप में अपना अहम योगदान देकर टीम को जीत दिलाने का काम किया और कीवी टीम के लिये अहम हरफनमौला खिलाड़ी बने। कीवी बोर्ड ने विकेटकीपर बीजे वाटलिंग को भी इस लिस्ट में जगह दी थी लेकिन जैसे ही उन्होंने संन्यास का ऐलान किया उनका नाम हटा दिया गया। अब कीवी टीम में टॉम ब्लंडेल वॉटलिंग की जगह लेने के प्रमुख दावेदार बन गये हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल में जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी, साउथैमप्टन पर क्या है भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले खिलाड़ी: टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, जिमी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, इश सोढ़ी , टिम साउदी, रोस टेलर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग।

Story first published: Friday, May 14, 2021, 16:38 [IST]
Other articles published on May 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+