Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोना वायरस के बीच इस गेंदबाज ने शुरु की आउटडोर ट्रेनिंग, बने पहले भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारत में भी लॉकडाउन जारी है। हालांकि सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण में खेल जगत को थोड़ी ढील देते हुए स्टेडियम और ट्रेनिंग सेंटर खोलने की इजाजत दी है। सरकार की ओर से भले ही यह एक मौका है जो लगभग 2 महीने से क्रिकेट के खेल से ब्रेक पर चल रहे खिलाड़ियों के लिये मैदान पर वापस लौटकर निजी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस करने का विकल्प देता है लेकिन बावजूद इसके बीसीसीआई ने साफ किया कि वह खिलाडियों को लेकर अभी किसी तरह का जोखिम उठाने को तैयार नहीं है।

जिसके चलते वह अभी किसी तरह के प्रैक्टिस या ट्रेनिंग सेशन का आयोजन नहीं करा सकती। हालांकि जो खिलाड़ी ग्रीन जोन में हैं वह अपने नजदीकी स्टेडियम में पहुंचकर अपनी ट्रेनिंग को जारी रख सकते हैं। इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपने होमटाउन पालघर में शनिवार को स्टेडियम पहुंचकर आउटडोर ट्रेनिंग की।

और पढ़ें: अगर IPL में 8 बजाय के 10 टीमें लेंगी हिस्सा तो BCCI को होगी यह बड़ी परेशानी

वह कोरोना वायरस के बीच पिछले 2 महीने से चल रहे ब्रेक के बाद आउटडोर ट्रेनिंग करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनें हैं। भारत के लिये अब तक 1 टेस्ट, 11 वनडे और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले शार्दुल ठाकुर ने घरेलू क्रिकेट के अपने कुछ साथियों के साथ महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर में बने स्थानीय मैदान पर प्रैक्टिस शुरु की।

इस बारे में बात करते हुए शार्दुल ने कहा,'हां, हमने आज अभ्यास किया। यह अच्छा रहा और दो महीने के बाद ट्रेनिंग करना निश्चित रूप से अच्छा था।'

और पढ़ें: ICC ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों के लिये बनाया बड़ा नियम, वापसी करने में लगेंगे 3 महीने

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से दिये गये निर्देशों के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 'ग्रीन' और 'ऑरेंज' क्षेत्र में दर्शकों के बिना व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिये स्टेडियम खोलने की अनुमति दी है। इस बारे में बात करते हुए पालघर दाहानु तालुका खेल संघ के एक अधिकारी ने बताया कि आज शार्दुल ठाकुर समेत कुछ खिलाड़ियों ने नेट अभ्यास शुरु किया है।

उन्होंने कहा, 'सुरक्षा के सभी दिशानिर्देशों का पालन किया गया। गेंदबाजों को अपनी गेंद मिली जो संक्रमणरहित की गयी और जो भी खिलाड़ी अभ्यास के लिये पहुंचे, उनका तापमान जांचा गया।'

और पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी के साथ सच में हुआ था 'DDLJ' फिल्म का ट्रेन वाला फेमस सीन

आपको बता दें कि मुंबई के लिये पिछले रणजी सेशन में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज हार्दिक तामोरे को भी इसी मैदान पर ट्रेनिंग करते हुए देखा गया। शीर्ष क्रिकेटर जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा अब भी व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ही बाहर अपने फार्म में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

Story first published: Sunday, May 24, 2020, 16:26 [IST]
Other articles published on May 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+