वर्ल्ड कप को लेकर सचिन तेंदुलकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्या होगा इंग्लैंड की पिचों पर
नई दिल्ली। हर 4 साल बाद आने वाले आईसीसी विश्व कप(ICC World Cup) के लिए सभी टीमें कमर कस चुकी हैं। इस बार विश्व कप इंग्लैंड में होगा, जहां कि तेज पिचों पर कई गेंदबाज कहर भरपाने के लिए तैयारी कर बैठे हैं। सभी टीमों ने अपनी 15 सदस्यीय खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है। वनडे में नंबर वनर रैंकिंग पर काबिज भारतीय क्रिकेट टीम(Indian Cricket Team) भी खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। आईपीएल के खत्म होने के बाद 30 मई से शुरू होने जा रहे इस बड़े टूर्नामेंट को लेकर पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि इंग्लैंडी की तेज पिचों पर इस बार क्या रंग खिलने वाला है।

क्या कहा सचिन ने
माना जा रहा है कि इंग्लैंड की तेज पिचों पर गेंदबाज बल्लबाजों पर कहर भरपाएंंगे। लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन का कहना कुछ और ही है। सचिन के अनुसार इस बार यहां रनों की बरसात होगी। सचिन ने कहा, 'मुझे बताया गया है कि वहां काफी गर्मी होगी। चैम्पियंस ट्रॉफी में भी विकेट अच्छे थे। गर्मी में विकेट सपाट हो जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि बल्लेबाजी के लिए ये शानदार विकेट होगी।'
दरिया किनारे बैठकर प्यार जता रहे विराट-अनुष्का का रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

ज्यादा देर नहीं चलेगी स्विंग
उम्मीदें लगाई जा रही हैं हरी पिचों पर स्विंग भी देखने को मिलेगी लेकिन सचिन के अनुसार नहीं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हालात बहुत अलग होंगे बशर्ते बादल नहीं हो। बादल होने पर गेंद स्विंग ले सकती है। ऐसा होगा भी तो लंबे समय नहीं, पहले ओवर तक बस।' भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यह पूछने पर कि इसका फायदा क्या विश्व कप में मिलेगा, उन्होंने कहा कि किसी भी फॉरमैट में अच्छा प्रदर्शन करने से खिलाड़ी का आत्मविश्वास बढ़ता है। अगर आप किसी भी फॉरमैट में अच्छे हैं तो वो अहम है।
IPL 2019 : धोनी ने बताया कैसे उनका नाम पड़ा 'थाला' और क्या है इसका मतलब

5 जून को है भारत का पहला मैच
बता दें कि भारत को विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेलना है। दो बार की विजेता टीम की इस बार कमान विराट कोहली के हाथों में हैं। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक विकेटकीपर के ताैर पर शामिल हैं।
भारत की 15 सदस्यीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा और कुलदीप यादव।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
